यशपाल शर्मा, लुधियाना
आगामी यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) चुनावों के मददेनजर आज यूनाइटेड फ्रंट ग्रुप ने स. गुरमीत सिंह कुलार के नेतृत्व में यूनाइटेड अलायंस ग्रुप को पूर्ण समर्थन दे दिया है। आज संजय गुप्ता की अगुवाई में यूनाइटेड फ्रंट ग्रुप की टीम से मुलाकात की। इस अवसर पर यूनाईटेंड फ्रंट ने इस बार प्रधान पद के उम्मीदवार हरसिमरजीत सिंह लक्की को पूर्ण समर्थन दे दिया। नई टीम विशेष रूप से साइकिल और साइकिल पार्ट्स की सूक्ष्म और लघु विनिर्माण इकाइयों के सुधार के लिए काम करेगी। बाकी टीम की घोषणा कल की जाएगी।
इस अवसर पर संजय गुप्ता, हरसिमरनजीत सिंह लक्की, गुरमीत सिंह कुलार, अवतार सिंह भोगल, चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, सुरिंदर सिंह चौहान, जितिंदर मित्तल, राजीव जैन, इंद्रजीत सिंह नवयुग, विनीत कपूर, रजनीश गुप्ता, जगतवीर सिंह बिट्टू, रमन घई, राजिंदर कुमार नारंग, युवराज सिंह छाबड़ा, रोहित रहेजा, अमित रहेजा, अनिल गुप्ता, विनोद शर्मा, कुणाल तलुजा, विक्रम नैययर व अन्य मौजूद थे।
Big-Update-In-Upcma-Elections-United-Front-Group-Joined-Hands-With-United-Alliance-Group