ई न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना आर्ट लवर्स के लिए खुश खबरी । माशा आर्ट द्वारा होटल हयात रीजेंसी लुधियाना में अक्टूबर 19 व 20 को आर्ट स्टॉलवॉर्ट्स की ओरिजिनल पेंटिंग देखने को मिलेंगी । एमएफ हुसैन, एसएच रजा, सतीश गुजराल, परेश मैती, अबनिंद्रनाथ टैगोर, तोता वैकुंठम, कृशन खन्ना, ए रामचंद्रन, सकती बर्मन जैसे दिग्गजों द्वारा तैयार की गयी ओरिजिनल पेंटिंग की नुमाइश की जा रही है । 80 से अधिक पेंटिंग निवेशकों के लिए प्रदर्शित की जाएंगी।दो दिनों की कला प्रदर्शनी को -द रीगल ह्यूज- का नाम दिया गया है, जो लुधियाना में कभी प्रदर्शित नहीं होने वाली कलाकृतियों का एक उत्कृष्ट प्रदर्शन है। 19 और 20 अक्टूबर को दो दिवसीय कला प्रदर्शन हयात रीजेंसी लुधियाना में आयोजित किया जाएगा। कला प्रदर्शनी की अर्जित आय का एक हिस्सा गैर सरकारी संगठन हार्ट 2 हार्ट को दान किया जाएगा, जो जन्मजात हृदय रोगों वाले बच्चों के लिए सर्जरी करता है। प्रदर्शनी पर प्रकाश डालते हुए, सह-संस्थापक माशा आर्ट इशिता खेतरपाल ने कहा, “यह प्रदर्शनी पूरे भारत में मास्टर कलाकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी, जिन्होंने 20 वीं शताब्दी की शुरुआत से कला के प्रति अपने जुनून और प्रतिबद्धता को बरकरार रखा है। ये शोकेस देश भर में आयोजित किए जाते हैं। ”कंपनी के सह-संस्थापक समर्थ माथुर ने बताया कि कानपुर, गुरुग्राम, दिल्ली और देहरादून में सफल उद्यमों के बाद, माशा आर्ट अब लुधियाना में ओरिजिनल कलाकृतियां लेकर आयी है। पहले एक्सीबिशनों में संसद सदस्य हैं साध्वी निरंजन ज्योति, मशहूर एक्टर नफीसा अली, यूरी सूरी और प्रमुख ब्यूरोक्रेट्स जैसे किरन सोनी गुप्ता, नीरज गुप्ता और सोनिका वर्मा भी शामिल हुए हैं।प्रदर्शनी का उद्देश्य भारत में होनहार कलाकारों को सामने लाना है, जो भारत की समृद्ध कलात्मक परंपरा को उजागर करते हैं ।इस अवसर पर बोलते हुए, मुख्य रणनीति अधिकारी और लुधियाना से कोफॉउंडिंग टीम के सदस्य श्रेयश बाजपेयी ने कहा, “हम एक गैर सरकारी संगठन 2 हार्ट 2 हार्ट से जुड़े हैं जो जन्मजात हृदय रोगों वाले बच्चों के लिए सर्जरी के लिए पैसा देती है । प्रदर्शनी की कमाई का एक हिस्सा फाउंडेशन को दान किया जाएगा। ”
Art Showcase Regal