यशपाल शर्मा, लुधियाना
इंकम टैक्स की ओर से आज तड़के में पैन इंडिया में ट्राईडेंट ग्रुप की 40 से अधिक लोकेशन पर छापामारी देर शाम तक जारी रही और अनुमान लगाए जा रहे हैं कि छापामारी अगले दो तीन दिन जारी रह सकती है। यह छापामारी ट्राइडेंट ग्रुप से ही जुड़ी सिस्टर कंसर्न कंपनी आईओएल केमिकल और छह साल पहले ट्राईडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता के साथ बिजनेस संबंध से रिश्तेदारी में तब्दील हुई Mrs. Bectors Food Specialities Ltd. Cremica) में भी जारी है। हालांकि इस छापामारी का टारगेट केवल ट्राईडेंट ग्रुप है और Mrs. Bectors Food को केवल रिश्तेदारी के चलते इस छापामारी में लुधियाना इंवोल्व किया गया है। सूत्र बताते हैं कि ट्राईडेंट ग्रुप और आईओएल कैमिकल की ओर से बीते सालों में अपनी बैलेंस शीट के जरिए फाइनांसशियल रिजल्ट पेश किए हैं, उसके चलते इंकम टैक्स के राडार पर है। पिछले कुछ सालों में इन कंपनियों की ओर से अपनी इंकम में गिरावट दिखाई दे रही थी। जिसमें ट्राईडेंट ग्रुप ने जून 2022 में 128 करोड़ के मुकाबले 91 करोड़ रुपए की आमदन दिखाई है। वहीं मार्च में कैश फलो में भी 144 करोड़ नैगेटिव में दिखाया गया था। वहीं आईओएल ने भी पिछले साल के मुकाबले इस साल अपनी इंकम में .32 फीसदी की गिरावट दिखाई थी। जबकि कोरोना कॉल में आईओएल कंपनी का कारोबार बेहतर गया था, लेकिन नतीजों में उतने जोरदार नहीं दिखाई दिए थे। जबकि Mrs. Bectors Food Specialities Ltd. Cremical की आमदन 2023 में 2022 से बेहतर रही है। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 941 में 2020 करोड़ रुपए की आमदन दिखाई थी। अब इंकम टैक्स डिपार्टमेंट कंपनी की बैलेंस शीट और कंपनी की इंवेस्टमेंट और बड़ी ट्रांसजंक्शन का खाका खंगाल रहा है। जिसमें जांच जा रहा है कि इन कंपनीज ने आमदन कम दिखा इनकम टैक्स की चोरी तो नहीं की। इसी के चलते इन कंपनी की पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, गुरुग्राम, मुंबई के यूनिट, आफिस व मेन्यूफैक्चरिंग यूनिट पर पैरामिलिट्री फोर्स लगाकर रिकार्ड खंगाला जा रहा है।यह तीनों ही कंपनियां शेयर बाजार में आईपीओ रजिस्टर्ड कंपनी हैं और पिछले करीब 1 साल में इन कंपनियों के शेयर में भी दोगुना से लेकर तीन गुना तक की तेजी देखी गई है। आज केवल ट्राइडेंट ग्रुप का शेयर ही दो से तीन परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है जबकि बाकी दो अन्य कंपनी के शेयर ग्रीन में कारोबार कर रहे है। इसी के चलते इनकम टैक्स की एक टीम लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज में भी इन तीनों कंपनियां का शेयर बाजार में कनेक्शन भी ढूंढने में जुटी हुई है। बताया जाता है की इनकम टैक्स के लिए टीम स्टॉक एक्सचेंज खुलने से पहले ही फिरोज गांधी मार्केट पहुंच गई थी और इसके लिए स्टॉक चेंज से जुड़े पदाधिकारियो को भी पहले ही ऑफिस बुला लिया गया था। हालांकि देर शाम तक ट्राईडेंट कंपनी के स्टाफ एक्सचेंज स्थित आफिस में ताला लगा रहा और इंकम टैक्स के साथ आई पैरामिल्ट्री फोर्स का स्टाफ वहीं मौजूद रहा। जानकारी मुताबिक कंपनी का कोई भी डायरेक्टर कल इस कमरे को खोल सकता है और इसके बाद ही इंकम टैक्स डिपार्टमेंट यहां से संबंधित रिकार्ड जुटा पाएगा।
--------
वहीं इस बारे में लुधियाना स्टॉक एंड कैपिटल के चेयरमैन टीएस थापर ने बताया कि ट्राईडेंट ग्रुप उनकी एक्सचेंज में मैंबर हैं और उनका यहां आफिस है। इंकम टैक्स की टीम इस कमरे से रिकार्ड लेने आई है और बाकी किसी मेंबर से इस मामले में पूछताछ नहीं की गई।
------------------------------
लोकसभा चुनाव नजदीक और उससे पहले छापामारी
चर्चा ये भी है कि लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही ऐसी कंपनियां जो मोटा फंड इलेक्शन में इधर उधर करती हैं, वे इंकम टैक्स के राडार पर है। छापामारी कर रही टीमें ये देख रही हैं कि कहीं कंपनीज ने आमदन कम दिखाकर फंड को चुनाव या फिर किसी पार्टी को तो नहीं भेजा है या फिर भेजने की तैयारी तो नहीं। इसमें कोई शक नहीं बीते डेढ़ दो साल में राजिंदर गुप्ता की आम आदमी पार्टी से नजदीकी बढ़ी है और इससे पहले उनका भाजपा व शिअद नेताओं के साथ भी अच्छे राजनैतिक संबंध बने रहे हैं। जहां तक ट्राइडेंट कंपनी के एम डी राजिंदर गुप्ता की बात करें तो उनके भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान सहित अन्य नेताओं के साथ गहरे संबंध है और करीब 2 साल पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे में उनके साथ गए डेलिगेशन में भी गुप्ता शामिल थे।
Trident-And-Iol-Chemical-Company-On-Target-Of-Income-Tax-For-Showing-Losses-In-Balance-Sheet