ई न्यूज पंजाब, लुधियाना टैगोर नगर में ढांडा ज्वेलर्स के नए नई शोरूम का उद्घाटन बिग बॉस फेम कलाकार करणवीर सिंहऔर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू की पत्नी ममता आशु की ओर से किया गया। इस अवसर पर शोरूम के मालिक माला ढांड़ा ने बताया कि शोरूम में डायमंड और गोल्ड की बेहतरीन व ब्रांडिड श्रेणी की नई ज्वेलरी लाई गई। जिसमें कुंदन और डायमंड के बेहतरीन मिश्रण से तैयार मैटीरियल किया गया है। वहीं इस अवसर पर संजीव ढांडा ने कहा कि जिस हिसाब से सोने के दाम तेज हो गए हैं, उसी लिहाज ज्वैलरी में बहुत बड़े बदलाव आ चुके हैं। अब डायमंड और बेहतरीन कैरेट के मिश्रण से ऐसी ज्वैलरी तैयार हो जाती है, जो जेब पर अधिक भारी नहीं पड़ती। इस अवसर पर कांग्रेस नेता के के बावा, फिनडॉक सेक्युरिट्स से हेमंत सूद, पार्षद राशि अग्रवाल, राजू शर्मा, पार्षद पंकज काका व अन्य मौजूद थे।
opening Dhanda jwellers