ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना श्रीनगर. सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारी गोलीबारी की। इसमें गोलाबारी में पाकिस्तान के 25 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे जाने की खबर है। सेना ने यह कार्रवाई तब की, जब पाकिस्तान ने आतंकी घुसपैठ को अंजाम देने के लिए शनिवार रात अचानक भारतीय पोस्टों पर गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने आर्टिलरी फायरिंग (गोलाबारी) कर पीओके के जूरा, ऐथमुकाम और कुंदलशाही में स्थित 4 आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से कहा कि इस कार्रवाई में 4 से 5 आतंकवादी भी ढेर हुए हैं। इसी साल 26 फरवरी को पीओके के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक के बाद यह सेना की बड़ी कार्रवाई है।न्यूज एजेंसी को सेना के सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान की फायरिंग में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हुए और एक नागरिक की जान गई। उसने कहा कि सेना की इस कार्रवाई की तुलना किसी भी सूरत में सितंबर 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक से नहीं की जानी चाहिए। पाकिस्तान ने कहा- हमारा एक सैनिक मारा गया। पाकिस्तान की की सेना ने दावा किया कि उनकी गोलीबारी में 9 भारतीय सैनिकों की जान गई, लेकिन भारतीय सेना ने यह दावा खारिज कर दिया। पाकिस्तानी फौज के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि भारतीय सेना की गोलाबारी में एक जवान मारा गया और 3 नागरिकों की जान गई।भारतीय सेना ने कुछ पाक पोस्टों को भी निशाना बनाया गया। सेना ने बताया- हमारे पास इस बात की पुख्ता सूचना थी कि लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के उस पार इन लॉन्च पैड्स में आतंकवादी मौजूद हैं। इसके बाद आर्मी ने इन पर गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना इन आतंकवादियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ कराना चाहती थी और इसीलिए उसने शनिवार रात भारतीय पोस्टों पर अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। जवाब में भारतीय सेना ने गोलाबारी की। पाक सेना की कुछ पोस्टें इन लॉन्च पैड्स की हिफाजत कर रही थीं और भारतीय सेना ने इनमें से कुछ पोस्टों को भी निशाना बनाया। श्रीनगर के आसपास आतंकी मौजूद खुफिया सूत्रों के मुताबिक, 10 से ज्यादा आतंकी श्रीनगर के आसपास छिपे हुए हैं। ये कश्मीर में सख्ती कम होने और सुरक्षा प्रतिबंधों के ढीला होने की ताक में हैं। पत्थरबाजों के नेटवर्क को भी सक्रिय करने की कोशिशें जारी हैं। इन आतंकियों को श्रीनगर के बाहरी इलाकों में घूमता देखा गया.
Army attack on POK