September 16, 2026 10:00:35
एमबीडी नियोपोलिस मॉल ने मजेदार गतिविधियों के साथ मनायी अपनी 9 वीं वर्षगांठ

एमबीडी नियोपोलिस मॉल ने मजेदार गतिविधियों के साथ मनायी अपनी 9 वीं वर्षगांठ

Oct23,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब,लुधियाना अपनी 9 वीं वर्षगांठ के अवसर पर, एमबीडी नियोपोलिस मॉल ने त्यौहारी सीजन का उत्सव अपने मेहमानों को समर्पित करके इसे एक यादगार अनुभव बना दिया। सालगिरह का उत्सव 22 अक्टूबर, 2019 को एट्रियम मॉल में मनाया गया। 9 वीं सालगिरह पर, खरीदारों और रिटेल विक्रेताओं के साथ पारंपरिक ढंग से केक काटने की रस्म के लिए द चॉकलेट बॉक्स एंड लाउंज से विशेष रूप से डिजाइन किया गया एक केक मंगाया गया था।इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, ग्लैमर का टच देते हुए रचनात्मक रूप से डिजाइन किये गये दो इंस्टालेशन लगाये गये थे, जो एमबीडी नियोपोलिस मॉल की भव्यता और शान को बयां कर रहे थे। मॉल को 9 अंक के साथ सजाया गया था, ताकि वर्षगांठ के दृश्य को जीवंत किया जा सके। इसके अलावा, नौ शानदार साल का जश्न मनाने के लिए, 9 मजेदार एक्टिविटी रखी गयी थीं, जैसे कि रैफल, खरीदो और जीतो, रंगोली प्रतियोगिता, मिट्टी के बर्तनों की वर्कशॉप, स्पिन द व्हील, कठपुतली शो, पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन, महिलाओं के लिए मेहंदी और एंकर द्वारा करायी गयी गतिविधियां। ग्राहक सेवा के नये मानक स्थापित करते हुए और ग्राहकों को एक संपूर्ण अनुभव देने के साथ महीने भर चला यह उत्सव मंगलवार को संपन्न हुआ।एमबीडी ग्रुप की संयुक्त प्रबंध निदेशक, सोनिका मल्होत्रा कंधारी ने कहा, -ये 9 साल शानदार रहे। बेहद सही जगह स्थित एमबीडी नियोपोलिस मॉल सही मायने में एक लाइफस्टायल डेस्टिनेशन है। इस मॉल ने हमेशा नवीनतम फैशन और लक्जरी रिटेल इंडस्ट्री के लिए नये बेंचमार्क निर्धारित किये हैं। हम नवीनतम और शानदार रिटेल ब्रांडों को लुधियाना लाकर खरीदारों के के अनुभव को बढ़ाते रहेंगे। इस विजन को आगे बढ़ाने के लिए, द चॉकलेट बॉक्स एंड लाउंज, कामा, सुपरड्राइ, केल्विन क्लेन, नायका लक्स और स्केचर्स जैसे ब्रांडों को एक ही छत के नीचे लाकर खरीदारी के अनुभव को फिर से परिभाषित किया गया। इसी तरह, जल्द ही इस मॉल प्रमुख फूड एंड बेवरेज ब्रांडों को लाकर खरीदारों के अनुभव को और बढ़ाया जायेगा। -एमबीडी ग्रुप की प्रबंध निदेशक, मोनिका मल्होत्रा ने कहा, -शॉपिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, एमबीडी ग्रुप में हम शॉपिंग मॉल बिजनेस की बढ़ती जटिल और प्रतिस्पर्धी प्रकृति के साथ-साथ नए ट्रेंड पर निगाह रखते हैं। सभी कुछ एक ही स्थान पर होने के कारण, एमबीडी नियोपोलिस में हाई स्ट्रीट और लक्जरी ब्रांडों का एक शानदार मिक्स सामने आता है। मॉल में हाल ही में लॉन्च किये गये प्रीमियम ब्रांड अधिक से अधिक लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं और ब्रांडों का यह नया मिक्स एमबीडी नियोपोलिस मॉल को इस क्षेत्र के सबसे प्रीमियम मॉल की पोजीशन में लाने के लिए एकदम सही है।एमबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन, सतीश बाला मल्होत्रा ने कहा, -लुधियाना शहर में प्रीमियम लक्जरी मॉल और बैस्ट शॉपिंग डेस्टिनेशन- एमबीडी नियोपोलिस की 9 वीं वर्षगांठ का जश्न, पूरे एमबीडी परिवार के लिए गर्व का क्षण है। हम हमेशा एक टिकाऊ वातावरण बनाने और समाज के साथ अच्छे संबंधों को बढ़ावा देने की इच्छा रखते हैं। इसके अलावा, हम हमेशा इस तथ्य को स्वीकार करते हैं कि हमारे संरक्षकों के कारण यह बड़ा बदलाव संभव हुआ है, जिससे यह मॉल खरीदारी एवं मनोरंजन के लिए एक पारिवारिक डेस्टिनेशन बन पाया है। अपने पूरे जीवन काल में, मल्होत्रा जी ने नये क्षेत्रों में प्रवेश करते रहे और विविध उद्योगों में हाथ आजमाते हुए उन्होंने एमबीडी ब्रांड को इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क के रूप में स्थापित किया। एमबीडी परिवार पूरी शक्ति के साथ नयी ऊंचाइयों की ओर बढऩे का प्रयास जारी रखेगा। -प्रेरणा, विश्वास और दृढ़ संकल्प के सहारे एमबीडी ग्रुप सदैव ही समाज को अच्छाई वापस करने का प्रयास करता रहता है। कॉर्पोरेट सोशल रैस्पॉन्सिबिलिटी के तहत, एमबीडी समूह कई सीएसआर गतिविधियों का संचालन कर रहा है, जिसमें मैराथन, कैंसर जागरूकता वॉकाथन, शहीदों को सलामी (पंजाब पुलिस की एक पहल) आदि प्रमुख हैं। कारगिल दिवस पर हाल ही में आयोजित एक उत्सव में एमबीडी समूह ने समाज व पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अनेक गतिविधियां आयोजित कीं। अशोक मल्होत्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में हाल ही में एमबीडी नियोपोलिस में विजिटर्स के लिए पौधारोपण अभियान और पौधा वितरण, नेत्र जांच शिविर तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

AMBD Newpolise Moll



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं