September 16, 2026 10:00:36
पीडीए की 180 इकाइयों ने पीडबल्यूआरडीए के खाते में जमा करवाए पांच करोड़ रुपए

पीडीए की 180 इकाइयों ने पीडबल्यूआरडीए के खाते में जमा करवाए पांच करोड़ रुपए

Dec13,2023 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

पंजाब डायर्स एसोसिएशन से जुड़ी 180 डाइंग इकाइयों की ओर से पंजाब वॉटर रेगुलाइजेशन एंड डेवलपमेंट आथोरिर्टी के खाते में आज 5 करोड़ रुपए जमा करवा दिए। गौर हो कि पीडीए की ओर से पंजाब वॉटर रेगुलाइजेशन एंड डेवलपमेंट आथोरिर्टी की ओर से जमीन से निकाले जाने वाले पानी को लेकर तय किए गए रेटों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। पानी के इन्हीं रेटों के चलते पीडीए की ओर से बनती राशि (करीब 30 करोड़ रुपए) के लिए एक्सटेंशन ले रही थी । इस बारे में अधिक जानकारी देते पीडीए के सचिव बॉवी जिंदल ने बताया कि बीती 20 नवंबर की तारीख में पंजाब वॉटर रेगुलाइजेशन एंड डेवलपमेंट आथोरिर्टी की ओर से कोर्ट में पीडीए की बकाया अदायगी को कहा था। जिस पर दाेनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने पीडीए को दो सप्ताह के भीतर 5 करोड़ रुपए जमा करवाने के कहा था और आज ये राशि जमा करवाने का आखिरी दिन था। उन्होंने बताया कि आज इस राशि को जमा करवाने के लिए सभी पीडीए मैंबर्स को बधाई दी गई है। उन्होंने बताया कि अब कोर्ट में हम अपनी आगे की लड़ाई जारी रख सकेंगे। बॉवी जिंदल ने बताया कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को है। 

180-Units-Of-Pda-Deposited-Rs-5-Crore-In-The-Account-Of-Pwrda

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं