September 16, 2026 09:14:14
फाइनांस मिनिस्टर ने कारोबारियों को गिनाई अपनी उपलब्धियां, मगर कारोबारी नाखुश, बोले फोकल प्वाइंट में

फाइनांस मिनिस्टर ने कारोबारियों को गिनाई अपनी उपलब्धियां, मगर कारोबारी नाखुश, बोले फोकल प्वाइंट में आकर गिनाओं तो जानें

Oct31,2019 | Enews team | ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना पिछले पांच साल में पचास हजार करोड़ का निवेश पंजाब में आया है, इससे पंजाब की इंडस्ट्री तेजी से ग्रोथ करेगी और यहां की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में मदद मिलेगी। सरकार की ओर से पांच रुपए बिजली को सुनिश्चित बनाने पर काम किया गया औरपुरानी इंडस्ट्री को प्रफूलित करने के लिए प्रयास किए जा रहें हैं। यह विचार पंजाब सरकार के फाइनांस मिनिस्टर मनप्रीत सिंह बादल ने कहे।लेकिन शहर के कारोबारी सरकार के मंत्रियों के लालीपॉप से अधिक नाखुश दिखाई दिए और कारोबारियों के जुबां पर इंफ्रास्ट्रक्चर का इश्यू ही रहा। कारोबारियों का कहना था कि सरकार ने इंडस्ट्री के लिए जो कुछ किया है, वो फोकल प्वाइंट में आकर कहें। जहां सड़कों पर बडे़ बडे़ गडढे,जाम सीवरेज और बंद लाइटों शहर के बाहर से आने वाले कारोबारियों व विदेशी इंडस्ट्रिलिस्ट का स्वागत करती हैं। होटल पार्क प्लाजा में आयोजित पंजाब इवेस्ट समिट की प्री इंडस्ट्री बैठक में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल, उद्योगमंत्री सुन्दर श्याम अरोड़ा, पंजाब ब्यूरो आफ इनवेस्ट पंजाब के सीईओ रजत अग्रवाल, इंडस्ट्री एंव कामर्स की सहायक चीफ सेक्टरी विन्नी महाजन कारोबारियों की नब्ज टिटोलने को मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पिछले ढाई साल के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए किए गए कार्य विस्तार से बताए। जबकि उद्यमियों ने भी रूबरू के दौरान जमकर अपनी भड़ास निकाली और कहा कि पचास हजार करोड़ रुपए का निवेश तो लाया गया है, लेकिन अभी तक बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर से इंडस्ट्री प्रभावित है। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा एक साल पूर्व किए गए वायदे के मुताबिक इंडस्ट्रीयल इलाकों के लिए 32 करोड़ रुपए की रकम तक जारी नहीं की गई। -- पंजाब में आया पचास हजार करोड़ का निवेश पंजाब ब्यूरो अॉफ इनवेस्ट पंजाब के सीईओ रजत अग्रवाल ने सरकार की ओर से किए गए अहम कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार 50 हजार करोड़ का निवेश लाने में कामयाब रही है। उन्होंने कहा कि नई इंडस्ट्री के साथ साथ मौजूदा इंडस्ट्री के लिए भी सरकार काम कर रही है। लुधियाना में बनने वाली साइकिल वैली को जोड़ने के लिए सड़क का शुभारंभ आज कर दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब उद्योगो को सरकारी कंपनियों में लाभ देने के लिए परचेज अब पंजाब की लोकल कंपनियों से की जाएगी। पंजाब में ट्रक यूनियन समाप्त कर दी गई हैं। -- साइकिल वैली से छोटे उद्योगों को मिलेगा लाभ- पंकज मुंजाल हीरो साइकिल के सीएमडी पंकज मुंजाल के मुताबिक आज साइकिल वैली की सड़क का उदघाटन किया गया है और अगस्त तक इसे पूरा करने की बात कही गई है। इस 100 फुट की सड़क के निर्माण के बाद विदेशी कंपनियों को लाने में मदद मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से इंटरनेशनल मार्केट को कैप्चर किया जा सकता है। हीरो की ओर से इंग्लैंड में सैटअप के बाद जर्मनी में फैक्टरी लगाई जा रही है। इको सिस्टम के हिस्सा बनते हुए लुधियाना के छोटे उद्योगों को भी साइकिल वैली का लाभ होगा। -- इंडस्ट्री की ग्रोथ में सरकार के बेहतर कदम न्यू स्वान ग्रुप के सीएमडी व सीआईसीयू के प्रधान उपकार सिंह आहुजा ने कहा कि सरकार की ओर इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए बेहतर कदम उठाए गए हैं। ताईवान सहित विभिन्न देशों की कंपनियां आने से टैकनॉलजी को लेकर बल मिलेगा और पंजाब के उद्योग अपग्रेड होंगे। 10 करोड़ तक का यूनिट लगाने को डीसी के पास क्लीयरेंस पावर आने से इंडस्ट्री को कई विभागों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी। - रजनीश इंडस्ट्री के मालिक व अहम कारोबारी रजनीश आहूजा ने कहा कि फोकल प्वाइंट के कारोबारी पीएसआईईसी के नियमों से तंग आई हुए है। उन्होंने कहा कि कारोबारियों को ड़राने के लिए उनके प्लॉट कैंसिल किए जा रहे हैं। उन्होंने डिमांड करते कहा कि सरकार ओटीएस स्कीम लाए और बिना ब्याज और पनैल्टी के प्रिंसिपल राशि उनसे ले, इससे सरकार का खजाना भरेगा और कारोबारियों की बड़ी दिक्कत कम होगी। -- केन्द्र की स्कीमें लाने में भी सरकार अग्रसर इंडस्ट्री एंव कामर्स की सहायक चीफ सचिव विन्नी महाजन ने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश की स्कीमों के साथ साथ केन्द्र की स्कीमें लाने पर भी काम किया जा रहा है। इसमें कलस्टर डेव्लपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न स्कीमें शामिल हैं। आरईसीपी के मामले में भी पंजाब सरकार केन्द्र सरकार के समक्ष अपना पक्ष रख रही है। -- सरकार कर रही प्लाटों की ई आक्शन पालिसी पर फोकस उद्योगमंत्री सुन्दर श्याम अरोड़ा ने कहा कि सरकार की ओर से फोकल प्वाइंटो में लैंड माफिया का खात्मा किया जाएगा। इसके लिए जिस प्लाट पर इंडस्ट्रीयल इस्तेमाल नहीं हो रहा, उन्हें रद्द किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की ओर से अब ई आक्शन पॉलिसी पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब भविष्य बेहतर है, सरकार के पास अब फंड बेहतर हुए है और विकास पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने उद्यमियों को भी अपील की कि वे पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहयोग करें। -- विधायकों के प्रोजेक्ट मुताबिक देंगे फंड- बादल वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि लुधियाना पंजाब की ग्रोथ के लिए सबसे बड़ी भूमिका अदा करता है। औद्योगिक उत्पादन में लुधियाना का नाम विश्व में जाना जाता है। ऐसे में उन्होंने विधायकों से कहा कि वे यहां के प्रोजेक्ट बनाकर लाएं, सरकार उनको मुंह मांगा फंड देकर लुधियाना का विकास करवाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के खजाने में सुधार हुआ है और इसको विकास पर लगाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक राकेश पांडे़, विधायक सुरिंदर डाबर, विधायक संजय तलवाड़, गुरप्रीत गोगी, केके बावा, पवन दीवान, निगम कमिश्नर केपी बराड़, पीपीसीबी के मेंबर सेक्रेटरी करुणेश गर्ग, चीफ इंजीनियर गुलशन राय, एसई संदीप बहल, कारोबारियों में यूसीपीएमए से डीएस चावला, फिको से गुरमीत सिंह कुलार, रजनीश आहूजा, अशोक मक्कड़, टीआर मिश्रा, राजन गुप्ता, हरीश दुआ, बदिश जिंदल सहित अन्य कारोबारी मौजूद थे।

Punjab invest summit



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं