September 16, 2026 10:02:05
Sel Textile के मालिक व बिजनेसमैन नीरज सलूजा को सीबीआई के बाद अब ईडी ने किया अरेस्ट

Sel Textile के मालिक व बिजनेसमैन नीरज सलूजा को सीबीआई के बाद अब ईडी ने किया अरेस्ट

Jan18,2024 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

करीब दस बैंकों के साथ 1531 करोड़ रुपए के फ्रॉड मामले में इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की ओर से SEL TEXTILE LIMITED के मालिक व मशहूर बिजनेसमैन नीरज सलूजा को आज अरेस्ट कर लिया गया। नीरज सलूजा को इस मामले में सम्मन कर ईडी के जालंधर आफिस बुलाया गया था और जहां उन्हें आज गिरफतार कर लिया गया। गौर हो कि बीती 12 जनवरी को ईडी ने एसईएल टेक्सटाइल लिमिटेड, इसके पूर्व निदेशकों और अन्य लोगों पर छापेमारी की थी और अब उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जाता है कि ये पूरा मामला इस फ्रॉड में हुई मनी लाड्रिंग से जुड़ा है। गौर हो कि इससे पहले बीती 28 अक्टूबर 2022 में सीबीआई की ओर से नीरज सलूजा को अरेस्ट किया गया था और वे करीब छह महीने से अधिक समय जेल में रहकर आए थे।  केंद्रीय एजेंसी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सलूजा को आज (18 जनवरी) शाम ईडी के जालंधर कार्यालय से गिरफ्तार किया गया, जहां वह बैंक धोखाधड़ी मामले में तलब किए जाने के बाद बयान देने गए थे। पता चला है कि गिरफ्तारी के बाद ईडी के अधिकारी उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए सरकारी अस्पताल ले गए हैं। गौरतलब है कि 12 जनवरी को ईडी ने 14 परिसरों पर छापेमारी की थी, जिसके दौरान 60 लाख रुपये नकद और विभिन्न आपत्तिजनक सबूत जब्त किए गए थे। इससे पहले, मामले की जांच के दौरान ईडी द्वारा 829 करोड़ रुपये की संपत्ति की अस्थायी कुर्की की गई थी। गौर हो कि नीरज सलूजा के कुछ कंपनियां एनसीएलएटी प्रक्रिया के तहत सरेंडर आगे बेची जा चुकी हैं।

---------

बैंकों का बड़ा पैसा दुबई भेजने के मामले में हो रही जांच

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक ईडी बैंकों से करोड़ों रुपए के फ्रॉड का बड़ा पैसा दुबई भेजने की जांच में जुटी है। गौर हो कि नीरज सलूजा का एक भाई दुबई में है और उसका वहां टैक्सियों का बड़े कारोबार के अलावा बिजनेंस में भी बड़ा पैसा लगाया गया है। ईडी को बीते दिनों छापामारी में मिले कुछ सबूतों के आधार पर इस पूरी धांधली के तार जोड़ने की कोशिश की जा रही है। 

After-Cbi-Now-Ed-Arrested-Sel-Textile-Owner-And-Businessman-Neeraj-Saluja

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं