September 16, 2026 09:14:35
यूसीपीएमए व फीको ने मनाया गणतंत्रता दिवस, ओंकार पाहवा व जतिन्द्र मितल ने किया ध्वजारोहण

यूसीपीएमए व फीको ने मनाया गणतंत्रता दिवस, ओंकार पाहवा व जतिन्द्र मितल ने किया ध्वजारोहण

हरसिमरजीत लक्की व कुलार की अध्यक्षता में में आयोजित हुआ समारोह

Jan26,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना। युनाइटेड साइकिल एंड पार्टस मैन्यूफैक्चर एसोसिएशन (यूसीपीएमए) व फैडरेशन आफ इंडस्ट्रियल एंड कर्मशियल एसोसिएशन फीको ने संयुक्त रुप से 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। यूसीपीएमए के चीफ पैटर्न व एवन साइकिल के सीएमडी ओंकार सिंह पाहवा ने चीफ गैस्ट व एसोसिएशन के को-चेयरमैन व पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष जतिन्द्र मितल ने बतौर गैस्ट आफ आनर शामिल होकर संयुक्त रुप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी दी। यूसीपीएमए के अध्यक्ष हरसिमरजीत सिंह लक्की व फीको के अध्यक्ष गुरमीत सिंह कुलार सहित अन्य पदाधिक्कारीगण गिल रोड स्थित यूसीपीएमए कार्यलय में हुए ध्वजारोहण के ऐतिहासिक पलों के साक्षी बने। जतिन्द्र मितल ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय पर्व के रुप में विख्यात गणतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत करवाते कहा कि सदियों की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत देश स्वतंत्र हुआ। आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 के दिन भारत का अपना संविधान लागू होने भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणराज्य के रुप में स्थापित हुआ। आज भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशो की कतार में शामिल है। ओंकार सिंह पाहवा , हरसिमरत सिंह लक्की व गुरमीत सिंह कुलार ने भारतीय संविधान को विश्व का सबसे सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया। इस अवसर पर यूसीपीएमए के चेयरमैन चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, चीफ पैटर्न के.के सेठ, को-चेयरमैन सुरिन्द्र सिंह चौहान, राजिन्द्र सिंह नांरग, मनजीत सिंह दयोल, संजय गुप्ता, अवतार सिंह भोगल, सतनाम सिंह मक्कड़, राजीव जैन, राजीव चावला, हरजीत सोंध, विपन मितल, मनजिन्द्र सिंह सचदेवा, बलदेव सिंह अमर, राजिन्द्र सिंह सरहाली, वलैती राम दुर्गा, दिनेेश सिंह भोगल, सुरिन्द्रपाल सिंह सोनू नाज,रोहित रहेजा,जगतवीर सिंह, अर्षप्रीत सिंह साहनी, बलबीर सिंह मनकू सहित दोनो संगठनो के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Ucpma-And-Fico-Celebrated-Republic-Day-Onkar-Pahwa-And-Jatindra-Mittal-Hoisted-The-Flag

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं