September 16, 2026 09:13:20
Sel फ्रॉड केस- जालंधर Ed ऑफिस में आज पेश हो सकता है बड़ा सूत्रधार

Sel फ्रॉड केस- जालंधर Ed ऑफिस में आज पेश हो सकता है बड़ा सूत्रधार

Ed की जांच को आगे बढ़ाने में मिल सकते हैं कईं अहम सुराग

Feb1,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना। मैसर्ज SEL TEXTILE लिमिटेड के डायरेक्टर व प्रख्यात कारोबारी नीरज सलूजा के सात दिन के ईडी रिमांड के बाद अब उनके नजदीकियों के जालंधर स्थित ईडी आफिस में पेश होने का सिलसिला आरंभ हो गया है। आज इस मामले में नीरज सलूजा के सबसे अहम नदजीकी व इस पूरे बैंक फ्राॅड में अहम सूत्रधार को भी जालंधर बुलाया गया है। सूत्र बताते हैं कि ईडी की पूरी जांच साल 2007 से लेकर साल 2011 जब SEL मैन्यूफैक्चरिंग लिमिटेड कंपनी को एक दर्जन के करीब बैंकों के जरिए मिला करीब 4 से 5 हजार करोड़ का लोन का पैसा किस तरह से कंपनी के अकाउंट से निकला, उस पर फोकस है। इन तीन से पांच साल के पीरियड़ में तब किस कंपनी से कंस्ट्रक्शन के नाम पर मोटे बिल लेकर उसे करोड़ों का भुगतान किया गया। बताया जाता है कि ईडी में आज पेश होने वाला ये सूत्रधार भी SEL मैन्यूफैक्चरिंग लिमिटेड का अहम वेंडर रहा है और अकेली उसकी कंपनी को SEL से करोड़ों रुपए का भुगतान बिलों के नाम पर किया गया था। बताया जाता है कि ये पूरा घालमेल एक प्रोफेशनल के जरिए ईडी तक पहुंचने की भी बातें सामने आ रही हैं। बताया जाता है कि ये वेंडर अकेला ऐसा वेंडर था कि कंस्ट्रक्शन मैटीरियरल कहीं का भी हो, लेकिन SEL को सप्लाई इसी वेंडर के जरिए बिल से होती थी। ऐसे में ईडी के इस शिकंजे से सलूजा की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।  ------- करीब एक दशक पहले लुधियाना में चर्चा में आया था बोगल बिलिंग मामला गौर हो कि लुधियाना में करीब एक दशक पहले एक बोगस बिलिंग का मामला सेल्स टैक्स व एक्साइज डिपार्टमेंट की जांच के दायरे में आया था। तब इस मामले को लेकर खूब गहमागहमी लुधियाना में आई थी। बताया जाता है कि इस पूरे बोगस बिलिंग के तार पर कहीं न कहीं SEL कंपनी के साथ जुडे़ हुए थे। लेकिन तब एक पीसीएस अधिकारी जो की अब आईएएस के पद पर प्रमोट हो चुका है, ने इस पूरे मामले का बड़ा लेनदेन कर दबा दिया था। 

Sel-Fraud-Case-Big-Master-May-Appear-In-Jalandhar-Ed-Office-Today

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं