September 16, 2026 09:13:22
मैक्डॉनल्ड्स / सीईओ स्टीव ईस्टरब्रूक को कर्मचारी से रिश्ता रखना पड़ा महंगा, हुूए बर्खास्त

मैक्डॉनल्ड्स / सीईओ स्टीव ईस्टरब्रूक को कर्मचारी से रिश्ता रखना पड़ा महंगा, हुूए बर्खास्त

मैक्डॉनल्ड्स ने कहा- स्टीव ईस्टरब्रूक का कर्मचारी के साथ संबंध रखना उनका खराब फैसला

Nov4,2019 | Enews team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना दुनिया की सबसे बड़ी फूड और बेवरेज कंपनियों में से एक मैक्डॉनल्ड्स ने रविवार को अपने सीईओ स्टीव ईस्टरब्रूक को निकालने का ऐलान किया है। स्टीव पर आरोप है कि उन्होंने एक कर्मचारी के साथ सहमति से रिश्ता रखा, जो कि कंपनी की नीतियों के खिलाफ है। कंपनी बोर्ड ने कहा कि ऐसा करके स्टीव ने अपने कमजोर फैसले का प्रदर्शन किया। स्टीव ने कंपनी के बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया है। स्टीव ने कर्मचारियों से ईमेल में कहा, “यह एक गलती थी। कंपनी के मूल्यों को देखते हुए मैं बोर्ड के इस फैसले से सहमत हूं कि मुझे यहां से जाना चाहिए।” स्टीव के बाद मैक्डॉनल्ड्स में अमेरिका विंग के प्रेसिडेंट क्रिस केम्पजिंस्की उनकी जगह लेंगे। वहीं, कंपनी के लिए इंटरनेशनल ऑपरेशंस संभाल रहे जो अर्लिंगर को यूएस विंग की जिम्मेदारी दी गई है। 4 साल पहले मैक्डॉनल्ड्स के सीईओ बने थे स्टीव स्टीव 2015 में मैक्डॉनाल्ड्स के सीईओ बने थे। उनके सीईओ रहते कंपनी के शेयरों की कीमत चार साल में दोगुनी हुई। हालांकि, इस दौरान बाकी कंपनियों की तरह ही मैक्डॉनल्ड्स की भी सेल गिरी। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, 2017 में स्टीव की तनख्वाह 2.2 करोड़ डॉलर (करीब 153 करोड़ रुपए) पहुंच गई थी। नए सीईओ ने कहा- कंपनी के कामकाज में बदलाव नहीं होगा मैक्डॉनल्ड्स के नए सीईओ क्रिस केम्पजिंस्की के मुताबिक, स्टीव के जाने के बाद कंपनी के कामकाज में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। 22 अक्टूबर को आई हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में मैक्डॉनल्ड्स का लाभ 1.8% तक गिरा। हालांकि, इस दौरान कंपनी का राजस्व 1.1% बढ़कर 5.4 अरब डॉलर (करीब 38,366 करोड़ रुपए) पहुंच गया।

McDonalds CEO steve dismiss

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं