September 16, 2026 09:10:52
लुधियाना के कारोबारियों की बड़ी जीत, भारत ने आरसीईपी पर दस्तखत करने से इनकार किया

लुधियाना के कारोबारियों की बड़ी जीत, भारत ने आरसीईपी पर दस्तखत करने से इनकार किया

Nov4,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

-आरसीईपी में आसियान के 10 देशों के अलावा चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड भी शामिल ई न्यूज पंजाब, लुधियाना शहर के कारोबारियों कीओर से क्षेत्रीय समग्र आर्थिक साझेदारी ( आरसीईपी ) समझौते के खिलाफ छेड़ा अभियान सफल हो गया है। भारत ने आज दक्षिण-पूर्वी और पूर्व एशिया के 16 देशों के बीच मुक्त व्यापार व्यवस्था के लिए प्रस्तावित क्षेत्रीय समग्र आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) समझौते पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। भारत ने कहा कि यह समझौता देश के लाखों लोगों के जीवन और आजीविका के लिए प्रतिकूल है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) विजय ठाकुर सिंह ने दी। सचिव ठाकुर ने कहा- भारत ने शिखर बैठक में इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करने के निर्णय की जानकारी दे दी है। यह निर्णय मौजूदा वैश्विक परिस्थिति और समझौते की निष्पक्षता और संतुलन दोनों के आकलन के बाद लिया गया है। इस बैठक में भारत द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दों का कोई समाधान नहीं निकल सका है। समझौते के प्रावधान देश के नागरिकों के हितों के प्रतिकूल हैं। वर्तमान परिस्थितियों में भारत आरसीईपी में शामिल नहीं हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- देश के किसानों, पेशेवरों एवं उद्योगपतियों की ऐसे निर्णयों में हिस्सेदारी होती है। कामगार एवं उपभोक्ता भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं जो भारत को एक बड़ा बाजार और क्रयशक्ति के आधार पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाते हैं। गौर हो कि आरसीईपी के विरोध में शहर के नामी कारोबारियों जिनमें हीरो साइकिल, एवन साइकिल, नीलम साइकिल सहित ऑटो, ऑटो पार्टस, फास्टनर्स इंडस्ट्री सहित सीआईसीयू, यूसीपीएमए सहित कईं अन्य बडे़ संगठनों ने मोर्चा खोल दिया था और लगातार इस समझौते के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व फाइनांस मनिस्टर निर्मला सीतारमण सहित कईं अन्य केंद्रीय व राज्य स्तरीय मंत्रियों को पत्र लिख अपनी आपत्ति दर्ज करवाई थी। इतना ही नहीं शहर के कुछ कारोबारियों ने हिम्मत जुटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला तक फूंक दिया था। 14वें ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड दौरे के तीसरे दिन सोमवार को 14वें ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। मोदी ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की से कहा कि दो देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी के लिए सीमाओं पर शांति बेहद अहम होती है। मोदी ने भारत-म्यांमार सीमा पर ऑपरेट कर रहे विद्रोही दलों के खिलाफ अभियान में म्यांमार से सहयोग की उम्मीद भी की।

PM Modi attend RCEP Summit



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं