September 16, 2026 09:14:33
लुधियाना की एमएसएमई इंडस्ट्री पैरामाउंट इंपैक्स को मिला जैड गोल्ड सर्टिफिकेट

लुधियाना की एमएसएमई इंडस्ट्री पैरामाउंट इंपैक्स को मिला जैड गोल्ड सर्टिफिकेट

Feb19,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना की फोकल पॉइंट फेस 6 स्थित एमएसएमई इंडस्ट्री पैरामाउंट इंपैक्स इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज से जैड गोल्ड सर्टिफिकेट हासिल करने वाली कंपनियों में शुमार हो गई है। पैरामाउंट गोल्ड की बेहतरीन क्वालिटी, प्रोडक्शन और एनवायरमेंट व सेफ्टी मानकों को देखते हुए जेड गोल्ड सर्टिफिकेट से नवाजा गया है। इस बारे में कंपनी के एमडी राकेश कपूर ने बताया कि केंद्र से आई टीम की ओर से तीन दिन के ऑडिट के बाद उनकी कंपनी को जेड गोल्ड सर्टिफिकेट दिया गया है । उन्होंने बताया कि इससे पहले उनकी कंपनी के पास जैड ब्राउन सर्टिफिकेट था, लेकिन उनकी कंपनी ने हर मानक पर बेहतरीन काम करते हुए अब गोल्ड सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया था। जिसके चलते बीते सप्ताह तीन दिन लंबे ऑडिट के बाद उनकी कंपनी के सभी पैरामीटर बेहतरीन पाए जाने पर उनकी कंपनी को zed गोल्ड सर्टिफिकेट हासिल हुआ है । -------- आखिर क्या है जैड सर्टिफिकेट। केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालय के पास zed सर्टिफिकेट का आवेदन करने वाली एमएसएमई इंडस्ट्री को जैड सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। Zed मतलब जीरो डिफेक्ट एंड जीरो इफेक्ट। इस सर्टिफिकेट में तीन लेवल रहते हैं। जिसमें सर्वोत्तम इंडस्ट्री को गोल्ड और इससे नीचे के पायदान को सिल्वर और तीसरे पायदान में ब्रॉन्ज कैटिगरी रहती है। यह सर्टिफिकेट प्रदान करने से पहले इंडस्ट्री का सर्वे किया जाता है जिसमें इंडस्ट्री की प्रोडक्शन, सेफ्टी, क्वालिटी, एनर्जी, सफाई व्यवस्था और एनवायरमेंट सहित कुल 20 मानकों को जांचा जाता है। इसके बाद इन्हीं मानकों के आधार पर इंडस्ट्री को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। बात करें इस सर्टिफिकेट के फायदे की तो ऐसी कंपनी पर ये मोहर लग जाती है कि अगर कंपनी के पास जैड गोल्ड सर्टिफिकेट है तो उसके पास प्रोडक्शन वर्ल्ड क्लास लेवल की है । इसके साथ-साथ इस सर्टिफिकेट के चलते कंपनी को बैंक लोन, कंपनी के एक्सटेंशन सहित कई अन्य मामलों में बड़े फायदे हासिल हो जाते हैं।

Ludhiana-Msme-Industry-Paramount-Impax-Gets-Zed-Gold-Certificate

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं