ई न्यूज पंजाब, लुधियाना सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने 7000 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड के मामलों में 35 केस दर्ज किए हैं। इन मामलों में देशभर में 169 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। आंध्रप्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दादर एवं नागर हवेली में कार्रवाई की जा रही है। न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को ये जानकारी दी।ये कार्रवाई किन बैंकों के घोटालों के सिलसिले में जा रही है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सीबीआई पिछले कुछ महीनों में इस तरह के मामलों में कई बार तलाशी अभियान चला चुकी है।
CBI raid on bank fraud cases