September 16, 2026 09:14:36
शराब ठेका नीलामी- मैडम चडढा, मल्होत्रा, सीडी वाइंस और शर्मा ग्रुप ने मारी बाजी, अधिकतर ठेकेदारों को

शराब ठेका नीलामी- मैडम चडढा, मल्होत्रा, सीडी वाइंस और शर्मा ग्रुप ने मारी बाजी, अधिकतर ठेकेदारों को मिले ग्रप

Mar28,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से लुधियाना शहर के 39 ग्रुप की शराब ठेका नीलामी में मैडम चडढ़ा, मल्होत्रा ग्रुप व सीडी वाइंस और राजू शर्मा एंड कंपनी ने बाजी मार ली है। आज लुधियाना के विस्लिंग वुडस रिसोर्ट में इन शराब के ठेकों की पर्ची सिस्टम के जरिए नीलामी रखी गई थी। जिसमें लुधियाना शहर के ग्रुपों में मैडम चड़ढा ग्रुप को सबसे अधिक 5, मल्होत्रा व सीडी वाइंस ग्रुप को 4-4 और राजू-पारिख शर्मा ग्रुप, फ्रेंडस वाइंस, सिंडीकेट व परम वाइंस ग्रुप को 3-3 ग्रुप ड्रा के जरिए हासिल हुए हैं। जबकि ट्रटल, रॉयल पंजाब, मोहित ग्रुप को 2-2 ग्रुप इस ड्रा के जरिए हासिल हुए हैं। ये सभी ड्रा एक्साइज विभाग के अफसरों की निगरानी में निकाले गए। गौर हो कि इलेक्शन कमीशन के आदेशों पर पूरे पंजाब में आज ड्रा के जरिए शराब ठेकों की अलॉटमेंट की जा रही है। इस अवसर पर अस्सिटेंट कमिश्नर वेस्ट एक्साइज लुधियाना इंद्रजीत सिंह नागपाल, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी रणधीर कौर, एक्साइज ऑफिसर हरजोत सिंह , प्रीत भूपिंदर सिंह व अन्य मौजूद थे। बात करें ठेका कंपनियों को मिले ग्रुपों की तो इसमें सीडी वाइंस के हाथ शिवुपरी व नूरवाला रोड, फ्रेंडस वाइंस के हाथ जनकपुरी बसंत पार्क का ग्रुप, मल्होत्रा कंपनी के हाथ जमालपुर सहित शेरपुर, बापू मार्केट के ठेके आए हैं। जबकि राजू व पारिक शर्मा ग्रुप को साउथ सिटी, फोर्टिस ग्रुप व सुंदर नगर के ग्रुप मिले हैं। जबकि एबी वाइंस को एमबीडी मॉल, ट्रांसपोर्ट नगर, चीमा चौक, सिंडीकेट ग्रुप के हाथ क्वालिटी चौक, लॉयलपुर स्वीटस रोड, ट्रटल ग्रुप को दुगरी, परम वाइंस को घुमारमंडी व हैबोवाल का एरिया इस नीलामी में ऑलाट हुआ है। जबकि रॉयल पंजाब ग्रुप को बस स्टैंड व फील्डगंज के ग्रुप और मैडम चडढा ग्रुप के हाथ रेलवे स्टेशन, जमालपुर, लाडोवाल के शराब ठेका ग्रुप हाथ लगे हैं। जबकि देहाती इलाकों में आते शराब ग्रुपों की नीलामी खबर लिखे जाने तक जारी थी और इसका फाइनल रिजल्ट रात 11 बजे के बाद आने की बात कही जा रही थी।

शराब ठेका नीलामी- मैडम चडढा, मल्होत्रा, सीडी वाइंस और शर्मा ग्रुप ने मारी बाजी, अधिकतर ठेकेदारों को शराब ठेका नीलामी- मैडम चडढा, मल्होत्रा, सीडी वाइंस और शर्मा ग्रुप ने मारी बाजी, अधिकतर ठेकेदारों को

Liquor-Contract-Auction-Madam-Chadha-Malhotra-Cd-Wines-And-Sharma-Group-Won-Most-Of-The-Contractors-Got-Groups



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं