-कारोबारियों ने जताया पीएसआईईसी चेयरमैन गुरप्रीत गोगी का आभार ई न्यूज पंजाब, लुधियाना करीब 30 से 40 साल बाद फोकल प्वाइंट में पंजाब स्माल इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन पीएसआईईसी की ओर से 40 करोड़ रुपए की लागत से टूटी सड़कें बनाने जा रहा है। पीएसआईईसी ने इसके लिए टेंडर लगा दिए हैं और रोड कांट्रेक्टर्स को 5 दिसंबर तक आनलाइन टेंडरों के लिए बिड़ करनी होगी। तीन महीने पहले पीएसआईईसी की कमान संभालने वाले गुरप्रीत गोगी की ओर से कारोबारियों के लिए गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रगट दिवस के अवसर पर ये बड़ा तोहफे की तौर पर देखा जा रहा है। गौर हो कि फोकल प्वाइंट के कारोबारी हर किसी राजनीतिक व आर्थिक मंच पर फोकल प्वाइंट की टूटी सड़कों व खस्ताहाल इंफ्रास्ट्रक्चर का रोना जरुर सुनाते थे और इससे पहले पीएसआईईसी फंड न होने का हवाला देकर कारोबारियों से अपना पीछा छोड़ता रहा है। लेकिन अब पीएसआईईसी की ओर से इस जिम्मे काे समझने के पीछे चेयरमैन गुरप्रीत गोगी का अहम योगदान रहा है। जब इस बारे में गुरप्रीत गोगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कारोबारियों को श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रगट दिवस के अवसर पर तोहफा दिया है। उन्होंने बताया कि कारोबारियों की टूटी सड़कों को बनाने की मांग मैनें सीएम से की थी और उन्होंने कारोबारियों की सुनवाई करते हुए पीएसआईईसी को 40 करोड़ रुपए का फंड जाी किया है और अब इसके तहत ये टेंडर लगा दिए गए हैं। -इन अहम सड़कों के लगाए गए टेंडर लागत 1. फोकल प्वाइंट फेस-4 ए की कंकरीट रोड 4.52 करोड़ 2. फोकल प्वाइंट फेस-5 कंकरीट रोड 4.44 करोड़ 3. फोकल प्वाइंट फेस-6 कंकरीट रोड 11.70 करोड़ 4. फोकल प्वाइंट फेस-7 कंकरीट रोड 9.27 करोड़ 5. फोकल प्वाइंट फेस-8 कंकरीट रोड 9.77 करोड़ -------- ये बडे़ लंबे समय की हमारी मांग थी और अब इसे पूरा करने में सरकार के धन्यवादी हैं। अगर इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा तो इससे बिजनेस की हालात भी सुधरेंगे। ओपी बस्सी, प्रधान फोकल प्वाइंट फेस-8 एसोसिएशन फोकल प्वाइंट फेस 8 में पिछले 20 साल से सड़कें नहीं बनी थी और लगातार इन सड़कों की मांग कारोबारी करते आए हैं और अगर अब पीएसआईईसी ने इन सड़कों के टेंडर लगाए हैं तो इसका पूरा श्रेय चेयरमैन गुरप्रीत गोगी को जाता है। इतने कम समय में ये टेंडर लगाना काबिले तारीफ है। रजनीश आहूजा, प्रधान फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल शैड एसोसिएशन नए लगाए गए टेंडरों के लिए हम सरकार के आभारी हैं, खासकर चेयरमैन गुरप्रीत गोगी का हम धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने कारोबारियों के इस दर्द को जान ये टेंडर लगाए हैं। सड़कें बन जाने से कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। राजन गुप्ता, प्रधान फोकल प्वाइंट फेस-5 ए एसोसिशन
Focal Point roads tender flot by PSIEC