लोकसभा चुनाव नतीजे से पहले शेयर बाजार में तेजी और गिरावट का दौर लगातार जारी है । जहां बीता सप्ताह शेयर बाजार के लिए तेज रहा तो वही आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई । सेंसेक्स करीब 1000 पॉइंट और निफ्टी एक ही दिन में 350 पॉइंट की गिरावट पर बंद हुए। पिरामल एंटरप्राइजेज, मोतीलाल ओसवाल, एलएनटी, मण्णापुरम फाइनेंस जैसे दिग्गज शेयरों में करीब 8.5% से लेकर 7% तक की गिरावट देखी गई । अदानी पावर को छोड़कर अडानी के अन्य शहरों में भी करीब 3.5% तक की गिरावट देखी गई। जबकि मंदी के इस बाजार में दो पहिया वाहन कंपनी के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। टीवीएस मोटर और हीरो मोटोकॉर्प में करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ रही।
There-Was-An-Outcry-In-The-Stock-Market-Nifty-Fell-By-350-Points-Sensex-Fell-By-1000-Points