September 16, 2026 09:10:57
कारोबारी बोले, पीएसआईईसी पहले था लवारिस, अब गोगी के रुप में मिला इसे वारिस

कारोबारी बोले, पीएसआईईसी पहले था लवारिस, अब गोगी के रुप में मिला इसे वारिस

Nov15,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

-फोकल प्वाइंट फेस-8 की एसपीवी का गठन, ओपी बस्सी सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब स्मॉल इंडस्ट्री एक्सपोर्ट कारपोरेशन कारोबारियों के लिए जहां लावारिस बन चुकी थी, वहीं अब इसमें गुरप्रीत गोगी के आने के बाद इसे एक वारिस मिल गया है। ये बात सीआईसीयू के प्रधान उपकार सिंह आहूजा ने फोकल प्वाइंट स्थित सीआईसीयू चैंबर में आयोजित कारोबारियों की मीटिंग दौरान कहा। इस बैठक में फोकल प्वाइंट फेस-8 की एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) का गठन कर लिया गया और इस दौरान ओपी बस्सी को सर्वसम्मति से एसपीवी का प्रधान नियुक्त कर लिया गया। इस एसपीवी गठन में पंजाब स्मॉल इंडस्ट्री एक्सपोर्ट कारपोरेशन के चेयरमैन गुरप्रीत गोगी खास तौर पर शामिल हुए। इस दौरान कारोबारियों ने पीएसआईईसी की कमान संभालने के चार महीने के भीतर गोगी की ओर से शुरु करवाए डेवलपमेंट को लेकर उन्हें जहां पहले फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और इसके बाद सीआईसीयू की ओर से भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीआईसीयू के प्रधान उपकार सिंह आहूजा, फोकल प्वाइंट फेस 5 शैड एसोसिएशन के प्रधान रजनीश आहूजा, राजन सचदेवा चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, एडवोकेट रजनीश बांसल सहित अन्य कारोबारी मौजूद थे। इस अवसर पर गुरप्रीत गोगी ने कहा कि अनहांसमेंट की तारीख में 31 दिसंबर तक का इजाफा हो चुका है और फोकल प्वाइंट में सीवरेज जाम की समस्या के हल को जल्द एक जेटिंग मशीन पीएसआईईसी खरीद रहा है और इसका टेंडर लगा दिया गया है। उन्होंने कारोबारियों को भरोसा दिलाया कि ये मशीन यहां आ जाएगी और इसके बाद वे जहां मर्जी इस मशीन के जरिए अपना जाम सीवरेज खोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ओटीएस के लिए डिपार्टमेंट के आला अफसरों से बातचीत चल रही है ओर कारोबारियों को इसका भी फायदा जल्द दिया जाएगा। वहीं इस दौरान कारोबारी रजनीश आहूजा ने कहा कि कारोबारियों की एक एक करके सभी समस्याएं अब हल हो रही है और ये केवल गुरप्रीत गोगी की बदोलत है। इस अवसर पर उन्हाेंने कारोबारियों को एसपीवी के फायदा भी गिनाए। उन्होंने कहा कि आज ओपी बस्सी को एसपीवी का प्रधान तय किए जाने के बाद मैंबर बाकी अपने नौ मैंबरी टीम का चयन कर लेंगे। इसअवसर हरविंदर सिंह, विपन मित्तल, सुभा घ्ई, अनिल भूटानी, खुशप्रीत सिंह, केके मल्होत्रा, विशाल जैन, अनूप ढींगरा व अन्य मौजूद थे।

Focal point ph 8



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं