ई न्यूज पंजाब, लुधियाना ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही दिन ई चालान योजना के तहत 100 से अधिक चालान मात्र 6 घंटे में नियम तोड़ने वाले चालकों को जारी कर दिए हैं । ये चालान लोगों के घरों को भेज दिए गए है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल की ओर से शुक्रवार बाद दोपहर 3:30 बजे ई चालान स्कीम सर्विस का उद्घाटन किया गया था, और इसके तुरंत बाद ट्रैफिक पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर 100 से अधिक ई चालान नियम तोड़ने वाले चालकों के घरों को भेज दिए हैं। यह चालान शहर के उन चौराहों के तहत जारी किए गए हैं जो ई चालान के दायरे में आते हैं। बताया जाता है कि यह सभी चालान रेड लाइट जंप करने वाले दोपहिया व चार पहिया चालकों को जारी किए गए हैं।
E challan