ई न्यूज पंजाब, लुधियाना मिनिस्ट्री आफ इंवायरमेंट एंड फोरेस्ट (एमओईएफ) की ओर से पंजाब पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को पत्र जारी कर तुरंत ताजपुर रोड पर लगने वाले 50 एमएलडी कॉमन एफ्यूलेंट ट्रीटमेंट प्लांट के लिए मैचिंग ग्रांट जारी करने के लिए कहा है। गाैर हो कि केंद्र के एमओईएफ डिपार्टमेंट की ओर से उक्त सीईटीपी के लिए 15 करोड़ रुपए की सब्सिड़ी जारी करनी है और ये तभी जारी होगी जब पंजाब सरकार की ओर से उक्त प्रोजेक्ट के लिए मेचिंग ग्रांट जो कि 7.50 करोड़ रुपए बनती है, जारी करेगा। इस पत्र में एमओईएफ ने साफ किया है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से 18 अक्टूबर 2019 को दिए आदेशों में उक्त सीईटीपी के लिए पंजाब डायर्स एसोसिएशन को हर हाल में 31 दिसंबर 2019 से पहले 15 करोड़ रुपए की सब्सिड़ी जारी करनी है। ये पत्र साइंस एंड टेक्नोलिजी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भी जारी किया गया है। वहीं इस बारे में जब पीडीए के महासचिव बौवी जिंदल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगर हमें ग्रांट जारी हो जाती है तो हमारी कोशिश रहेगी कि ये सीईटीपी 31 मार्च 2020 तक शुरु कर दिया जाए।
MOEF issue a letter