ई न्यूज पंजाब, लुधियाना बीते दिनों मसूर प्लाईवुड नाम की फैक्ट्री में काम कर रहे एक प्रवासी मजदूर नौजवान लव कुश की मौत का मामला बेहद गर्मा गया है। आज लवकुश का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके परिजन व पेंडू मजदूर यूनियन के नेता व वर्कर मृतक की लाश को लेकर हंबड़ा चौक को जाम करने पहुंच गए। मामला बिगड़ता देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। इस अवसर पर मृतक के पिता जुगल राजवर व माता मालती देवी के साथ पेंडू मजदूर यूनियन के सूबा नेता कामरेड डा. सुखदेव सिंह भूदंडी, टैक्सटाइल यूनियन नेता गुरविंदर सिंह, कामरेड सखविंदर सिंह बबलू, मुलाजिम नेता गुरमुख सिंह नूरपूर, गुरशरण सिंह जस्सल सहित अन्य कामरेड ने चौक में पहुंच पुलिस के खिलाफ नारेबारी शुरु कर दी। उक्त प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस उक्त फैक्ट्री मालिक पर बनती कार्रवाई नहीं कर रही और उसका बचाव कर मामला रफा दफा करने में लगी हुई। इसी बीच मौके पर पहुंचे एसीपी समीर वर्मा ने उन्हें चौक जाम करने से रोका, लेकिन मामला गर्माता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीट पीट कर गाड़ी में बैठा गिरफतार कर थाने में बंद कर दिया। पुलिस की ओर से कामरेड नेताओं के साथ की गई मारपीट का वीडियों भी वॉयरल होने लगा है।
Hambra Police