ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना। जापान की आई जी स्टील कारपोरेशन लुधियाना की वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटिड में 200 करोड़ रुपए की इन्वेस्टमेंट करेगी। यह बात वर्धमान स्पेशल स्टील्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संचित जैन ने अपनी इंडस्ट्री में प्रेस वार्ता करते हुए कही। संचित जैन ने बताया कि पंजाब में बिजनेस के लिए बेहतर माहौल है, जबकि अन्य राज्यों में ऐसे अनुकूल माहौल बिजनेस के लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि कंपनी ये इन्वेस्टमेंट अपने यूनिट को अपग्रेड करने में खर्च करेगी। अभी तक जापान की ये कंपनी 50 करोड़ पर इंवेस्ट कर चुकी है।
Vardhman Special Steels Limited