September 16, 2026 10:01:07
सतलुज क्लब प्रीमियर लीग आज से शुरु, आज शाम को खेले जाएंगे दो मैच

सतलुज क्लब प्रीमियर लीग आज से शुरु, आज शाम को खेले जाएंगे दो मैच

Nov22,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना सतलुज क्लब मैंबर्स की ओर से आज से क्लब में सतलुज क्लब प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर ही इस प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाली सात टीमों के नाम रखे गए हैं। जिनमें ग्रोवर नाइट राइडर्स, स्मैग सुपर स्टार्स,हिंदुस्तान रॉयल, टीम दबंग, ऑन टाइगर्स, शहिज एलैवन, फायर स्टाराइर्क्स नाम की टीमें शामिल हैं क्लब में आज शाम छह बजे से पहले दो मैच खेले जाएंगे। ये मैच दस दस ओवर के रहेंगे और दो घंटे के टाइम शैडयूल में खेले जाएंगे। दूसरा मैच रात आठ बजे से शुरु होगा इस प्रीमियर लीग के लिए नोवल्टी अटैची बैग के सौजन्य ये इनामों की भी एलान कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में अच्छी पार्टनरशिप, सबसे अधिक छक्के, चौके और चार से अधिक विकेट लेने वालों के लिए डोमैस्टिक एयर टिकट के इनाम से नवाजा जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी देते क्लब के वाइस प्रेसीडेंट डा. रोहित दत्ता ने बताया कि ये मैच सुबह में 8 बजे से और शाम में 6 बजे से शुरु होंगे। शैडयूल के तहत आज दो मैच और शनिवार को 5 मैच खेले जाएंगे। सैमीफाइनल व फाइनल मैच रविवार को ही खेले जाऐंगे। दत्ता ने बताया कि इस प्रीमियर लीग के लिए स्पोर्टस सेक्रेटरी अनिल गाेयल का खास योगदान व मेहनत रही है। वहीं इस बारे में क्लब के महासचिव जीएस कैरों ने बताया कि क्लब में पहली बार इस तरह की प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया जा रहा है, जो एक बेहतर कदम है और अधिक से अधिक मैंबर इससे जुड़ पाएंगे। इस नए प्रयासों के लिए कैरों ने क्लब के स्पोर्टस सेक्रेटरी सहित पूरी टीम की सराहना की है।

Sutlej club premier league

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं