ई न्यूज पंजाब, लुधियाना अज से वेरका ने अपने दूध के दामों में 2 रुपए प्रति किलो का इजाफा कर दिया है। अब वेरका का फुल फैट दूध जो पहले दुकानों में 53 रुपए किलो में बिका करता था, वो जल्द ही 55 रुपए किलो के दाम पर बिकना शुरु हो जाएगा। वेरका की ओर से अपने दूध के विभिन्न फैट के लिहाज से नीचे दिए दाम तय कर दिए हैं। वेरका ने अपने नए दामों की ब्यौरा दूध बेचने वाले काउंटरों व दुकानों को भी मुहैया करवा दी है। वेरका ने इसके साथ ये भी साफ किया है कि जब तक दूध की पैकिंग में पुराने रेट आएंगे तब तक लोगों को पुराने रेट पर ही दूध मुहैया करवाया जाए।
Verka Milk