ई न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना हैंड टूल्स एसोसिएशन की ओर से पंजाब स्मॉल इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन के चेयरमैन गुरप्रीत गोगी के सम्मान को एक कार्यक्रम फोकल प्वाइंट फेस 5 स्थित इंस्टीटयूट आफ ऑटो पार्टस एंड हैंड टूल्स टेक्नोलिजी के आफिस में किया गया। जिसकी अगुवाई प्रधान एससी रलहन की ओर से की गई। इस अवसर पर रल्हन ने गोगी की ओर से फोकल प्वाइंट की डेवलपमेंट को करवाए जा रहे कामों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। रल्हन ने कहा कि फोकल प्वाइंट के कारोबारी यहां के खराब इंफ्रास्ट्रक्चर के कारणों से सालों से परेशान है और अब यहां के कारोबारियों को लगने लगा है कि उनकी कोई सुनवाई करने वाला आया है। इस अवसर पर गोगी ने कारोबारियों को भरोसा दिलाते कहा कि वे चेयरमैन की कुर्सी पर बैठ केवल कारोबारियों की ही समस्या हल करने को आए हैं, जो लंबे समय से किसी प्रशासनिक अधिकारी व नेता ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि कारोबारियों की हर एक जरुरत को पूरा किया जाएगा।
Ludhiana Hand Tools asso