ई न्यूज पंजाब, लुधियाना देश मे दिनप्रतिदिन गिर रही जीडीपी दर व बढ़ रही मंहगाई पर मोदी चुप क्यों? यह सवाल आज स्थानित दरेसी रोड पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमिन्दर मेहता ने मोदी सरकार की लोकमरु नीतियों के खिलाफ किए रोष प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री से किया। मेहता ने कहा मोदी विपक्ष में रहते तो प्याज के महंगा होने पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ बोलते थकते नही थे। लेकिन अब उनके राज में प्याज सहित लगभग सभी सब्जियों के दाम आकाश को छू रहे है। इसी के साथ खाद्य सामग्री धी, रिफाइंड,दलों इत्यदि के दामों में भी भारी वर्दी सामने आ रही है। मेहता ने रोजमर्रा घरेलू इस्तेमाल के सामान के दामों में वर्दी के साथ रेल में खाने के दाम,मोबाईल इस्तेमाल के दाम ,बीमा पॉलसी दामों इत्यदि में वृद्धि करने के मोदी सरकार के निर्णय को वापिस लेने की मांग भी की।मेहता ने आरोप लगाया कि प्राइवेट मोबाईल कंपनियों को लाभ दिलाने के लिए सरकार अपनी बी एस एन एल इत्यदि को 4जी नही कर रही तथा भाजपा कथित तौर पर प्राइवेट कंपनियों की कमाई से हिसा लेकर उन्हें देश की जनता को कथित तौर पर लूटने के लिए रेट बढ़ाने की अनुमति दे रही है। मेहता ने प्राइवेट व कारपोरेट घरानों में सालों से काम कर रहे लोगों को मदी के कारण नोकरी से निकालने व देश मे बेरोजगारो की सख्या दिनप्रति दिन बढ़ने तथा मोदी सरकार द्वारा जनहित के नाम पर जारी स्किल इंडिया,जन धन योजना,उज्वला योजना,मेकिंग इंडिया इत्यदि प्रोग्रामो की एक एक कर हवा निकलने पर गहरी चिंता प्रगट की। रोषप्रदर्शन में सर्बजीत सिंह बंटी, मास्टर कुलवन्त,बलबीर बिल्ला,निर्मल विर्क,विनोद पम्मी,जितेश्वर शर्मा रमेश काका,राजन सूद, पवन ठाकुर,रजिंदर सहोता, शेर चंद, वालिया,गुलशन,सोनू,रविंदर अरोड़ा,अशोक,रजिंदर कुमार,लखवन्त सिंह,विवेक शर्मा तथा हर्ष मेहता उपस्थित थे।
Parminder Mahta