न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से 3 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे का 41 वां वार्षिक पुरस्कार समारोह में हिमाचल के गर्वनर बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। होटल पार्क में आयोजित इस अवॉर्ड कार्यक्रम में बंडारु की और से 2018 के कॉर्पोरेट नागरिक के लिए हरि चंद पुरस्कार के लिए ओंकार सिंह पाहवा को अवॉर्ड दिया गया। लुधियाना मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा स्थापित निम्नलिखित छह वार्षिक पुरस्कार प्रदान किए गए।। जिसमें एलएमए - वर्ष 2018 के उद्यमी के लिए वर्धमान पुरस्कार परितोष गर्ग, अध्यक्ष, हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड, लुधियाना को, वर्ष 2018 के प्रबंधक के लिए दयानंद मुंजाल पुरस्कार सुशील कुमार झाम्ब को, निदेशक (रॉ मटेरियल) वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड, लुधियाना, रवि गर्ग, संस्थापक और सीईओ, मास्टर सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस, चंडीगढ़ को वर्ष 2018 के युवा इनोवेटिव एंटरप्रेन्योर के लिए ट्राइडेंट अवार्ड से वर्ष 2018 के कॉर्पोरेट नागरिक के लिए हरि चंद पुरस्कार के लिए ओंकार सिंह पाहवा, अध्यक्ष, एवन साइकिल्स लिमिटेड, लुधियाना को और वर्ष 2018 के उभरते एसएमई के लिए सोहन लाल पाहवा पुरस्कार गौरव सरूप , एमडी, मार्शल मशीन लिमिटेड को, सत पॉल मित्तल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2018 से धनवंत सिंह भोगल, अध्यक्ष, भोगल ग्रुप को दिया गया। इस अवसर पर एलएमए के प्रेसिडेंट कमल वडेरा ने कहा कि ये अवॉर्ड इंडस्ट्री और समाज के लिए बेहतर काम करने वाले कारोबारियों और बहुत कम समय में इंडस्ट्री को कामयाब बनाने वाले इंडस्ट्रलिस्ट को दिया गया है।
Ludhiana managment association award