ई न्यूज पंजाब, लुधियाना कहावत हैं होनी बड़ी बलवान है, और इसे कोई नहीं टाल सकता। ऐसा ही कुछ नगर निगम डी जोन में बतौर इंस्पेक्टर तैनात कमिकर सिंह के साथ हुआ। कमिकर सिंह की 30 नवंबर को रिटायरमेंट होनी थी, लेकिन शनिवार होने के चलते निगम स्टाफ ने एक दिन पहले शुक्रवार सुबह में उनकी रिटायरमेंट का सामान जिसमें एक गोल्ड रिंग, शील्ड़ व कंबल शामिल था, घर पहुंचा दिया। कमिकर सिंह पिछले करीब छह महीने से बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले कुछ समय से आफिस भी नहीं आ रहे थे। देखिये होनी कितनी अटल है कि शुक्रवार को उनकी रिटायरमेंट का सामान व सम्मान घर पहुंचा तो उसी शाम को कमिकर सिंह भी अपनी जिंदगी को रिटायर्ड कर गए। कमिकर सिंह सपुत्र प्यारा सिंह अपने पीछे पत्नी व दो लड़कों को छोड़ गए हैं। उनकी आत्मिक शांति को पाठ का भोग 8 दिसंबर 2019 को माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित गुरुद्धारा सिंह सभा में दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक होगा। उनके निधन पर निगम के समूह स्टाफ शोक व्यक्त किया है।
Municipal Corporation