September 16, 2026 09:12:10
अमीर रियल इस्टेट कारोबारियों की सूची जारी- मंगल प्रभात लोढ़ा देश के सबसे अमीर बिल्डर, डीएलएफ के राजी

अमीर रियल इस्टेट कारोबारियों की सूची जारी- मंगल प्रभात लोढ़ा देश के सबसे अमीर बिल्डर, डीएलएफ के राजीव सिंह दूसरे नंबर पर

Dec9,2019 | Enews Team | Ludhiana

एजेंसी,  मुंबई मैक्रोटेक डेवलपर्स के फाउंडर मंगल प्रभात लोढ़ा देश के सबसे अमीर रियल एस्टेट डेवलपर हैं। वहीं डीएलएफ के वाइस चेयरमैन राजीव सिंह 25,080 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। लोढ़ा फैमिली की नेटवर्थ 31,930 करोड़ रुपए है। देश के 100 सबसे अमीर डेवलपर की ग्रोहे हुरुन इंडिया रियल एस्टेट रिच लिस्ट 2019 में लोढ़ा फैमिली पहले नंबर पर है। पिछले साल भी टॉप पर थी। तीसरे नंबर पर बेंगलुरु के एम्बेसी ग्रुप के चेयरमैन और एमडी जितेंद्र विरवानी हैं। उनकी नेटवर्थ 24,750 करोड़ रुपए है।बड़ी बात ये भी है कि पहले 20 नंबर पर आने वाले अमीर बिल्डरों में पंजाब का कोई बिल्डर शामिल नहीं है। लिस्ट में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के कारोबारियों की 75% हिस्सेदारी   देश के 10 सबसे अमीर बिल्डर नाम/कंपनी/शहर नेटवर्थ (रुपए करोड़) मंगल प्रभात लोढ़ा एंड फैमिली, मैक्रोटेक डेवलपर्स (मुंबई) 31,960 राजीव सिंह, डीएलएफ (दिल्ली) 25,080 जितेंद्र विरवानी, एम्बेसी (बेंगलुरु) 24,750 निरंजन हीरानंदानी, हीरानंदानी कम्युनिटीज (मुंबई) 17,030 चंद्रू रहेजा एंड फैमिली, के रहेजा (मुंबई) 15,480 विकास ओबेरॉय, ऑबेरॉय रियलिटी (मुंबई) 13,910 राजा बागमाने, बागमाने डेवलपर्स (बेंगलुरु) 9,960 सुरेंद्र हीरानंदानी, हाउस ऑफ हीरानंदानी (मुंबई) 9,720 सुभाष रुनवाल एंड फैमिली, रुनवाल डेवलपर्स (मुंबई) 7,100 अजय पीरामल एंड फैमिली, पीरामल रियलिटी (मुंबई) 6,560     रियल एस्टेट सेक्टर में देश के 100 बड़े कारोबारियों की कुल नेटवर्थ 2.77 लाख करोड़ रुपए है। रियल एस्टेट रिच लिस्ट में इस साल तीन शहरों- मुंबई, दिल्ली, और बेंगलुरु के डेवलपर की 75% हिस्सेदारी है। 59% कारोबारी पहली पीढ़ी के हैं।     इस साल 6 रियल एस्टेट कंपनियों की बिक्री 2,000 करोड़ रुपए से ज्यादा और 20 कंपनियों की 1,000 करोड़ रुपए से ज्यादा रही। लोढ़ा फैमिली की मैक्रोटेक डेवलपर्स के 31 मार्च तक 40 प्रोजेक्ट चल रहे थे।     मंगल प्रभात लोढ़ा भाजपा की मुंबई यूनिट के अध्यक्ष भी हैं। लोढ़ा फैमिली की नेटवर्थ में बीते एक साल में 18% इजाफा हुआ। उनकी नेटवर्थ बाकी 99 लोगों की कुल नेटवर्थ के 12% के बराबर है। दूसरी रैंकिंग वाले राजीव सिंह की नेटवर्थ बीते एक साल में 42% बढ़ी।   लिस्ट में शामिल महिलाओं में गोदरेज प्रॉपर्टीज की स्मिता वी कृष्णा सबसे अमीर   नाम/कंपनी नेटवर्थ (रुपए करोड़) स्मिता वी कृष्णा, गोदरेज प्रॉपर्टीज 3,560 रेणुका तलवार, डीएलएफ (कमर्शियल) 2,590 पिया सिंह, डीएलएफ 2,370 शिल्पा गुप्ता, एम्मार एमजीएफ 730 संगीता अरोड़ा, सुपरटेक 410 एम वसंत कुमारी, गोपालन एंटरप्राइजेज 310 कंचन भल्ला, वाटिका (कमर्शियल) 300  

Rich-Builder



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं