ई न्यूज़ पंजाब लुधियाना हैबोवाल में संगम चौक के नजदीक गुंजन क्रिएशन नाम की दुकान पर बुधवार रात को चोरों ने एक बार फिर से हाथ साफ करने की कोशिश की, लेकिन दुकान मालिक को इसकी भनक लगने पर एक चोर मौके पर काबू आ गया गया। उक्त चोर को जगतपुरी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया है। गौर हो कि 10 दिन पहले भी इसी दुकान पर चोरों ने हाथ साफ करते हुए क़रीब 3 से 4 लाख के कपड़े उड़ा ले गए थे। दुकान मालिक आकाशदीप ने बताया कि चोरी की वजह से उनका एक परिजन मनीष पिछले कुछ दिनों से रात में दुकान में ही सो रहा था। बुधवार देर रात करीब 2:00 बजे उसे दुकान के बाहर कुछ आवाजे सुनाई दी कि जैसे कोई उनकी दुकान की छत पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। इस बीच मनीष ने दुकान मालिक आकाशदीप को फोन इसकी जानकारी दी। इसके बाद अकाश दीप मौके पर अकेला ही आ गया और उसके शोर मचाने दुकान की साइड में खड़े दो चोर मौके से से मौके से से भाग खड़े हुए और छत पर खड़ा चोर घबरा गया। जब आकाशदीप ने ने साइड पर लगी सीढी से ऊपर चढ़ने की कोशिश की तो छत पर खड़े चोर ने आकाशदीप को धक्का दे दिया और वह नीचे जा गिरा।जिससे आकाशदीप शरीर पर कई चोटें लग गई। जिसके बाद आकाशदीप ने शोर मचा दिया और तभी वहां डीजे की ड्यूटी लगा वापस लौट ड्यूटी लगा वापस लौट रहे कुछ युवकों ने आकाशदीप से रुक कर मामला पूछा मामला पूछा और इसी बीच आस-पड़ोस के लोग भी वहां आ गए। जिसके बाद उक्त चोर को को काबू कर लिया गया । कुछ देर में मौके पर जगतपुरी चौकी पुलिस से भी चौकी पुलिस से भी मुलाजिम मौके पर पहुंच गए और वे उस चोर को को पकड़ चौकी ले गए। अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से एफ आई आर दर्ज नहीं की गई नहीं की गई दर्ज नहीं की गई नहीं की गई है, लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि करीब 10 दिन पहले इस दुकान में हुई चोरी में भी इन्हीं युवकों का हाथ है। गुंजन क्रिएशन में लेडीज़ ड्रेसेस का काम किया जाता है।
Shop-Robbery