लुधियाना में बीच पंचायत पत्नी ने पति को थप्पड़ जड़े, पति का कॉलर पकड़ बोली- तूने मेरी इज्जत उछाली, महिला पर दूसरे व्यक्ति से मिलने के आरोप
Sep23,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। लुधियाना में लव मैरिज के बाद पंचायत में झगड़ा सुलझाने पहुंची पत्नी ने सरेआम पति को पीट दिया। कपल की मंगलवार को मानवाधिकार संगठन (मालवा जोन) की प्रधान कमलजीत कौर के दफ्तर में पंचायत हुई थी। यहां बहस के दौरान पत्नी ने पति का कॉलर पकड़कर उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो अब सामने आया है। पत्नी का आरोप है कि पति के घरवाले उसपर बेबुनियाद आरोप लगाते और घर से निकालने पर तुले हैं। पति को पीटने के दौरान पूजा कहती सुनाई देती है कि पति ने पंचायत बुलाकर उसकी इज्जत खराब की है। बता दें कि पति और सास ने उस पर दूसरे व्यक्ति से छिपकर मिलने के आरोप लगाए थे। दरअसल, कुछ महीनों से लुधियाना पूर्व के गांव चुपकी के रहने वाले मनजिंदर सिंह और पत्नी पूजा रानी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष मंगलवार को कमलजीत कौर के दफ्तर पहुंचे थे। पंचायत के दौरान परिवार के लोग मौजूद थे। बातचीत चल रही थी कि लड़के की मां ने पूजा पर आरोप लगाया कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ भागने की कोशिश कर रही थी। इसी बात पर माहौल बिगड़ गया। उधर, पूजा ने का कहना है कि ससुराल वाले उसे जानबूझकर परेशान करते हैं। उस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
In-Ludhiana-A-Wife-Slapped-Her-Husband-In-The-Middle-Of-A-Panchayat-Meeting-Grabbing-Him-By-The-Collar-She-Accused-Him-Of-Tarnishing-Her-Reputation-While-She-Herself-Faced-Allegations-Of-Meeting-Another-Man