September 23, 2026 22:40:01
पंजाब के भाजपा लीडरों की कार हुई हादसे की शिकार, एक की मौत, नशा मुक्ति यात्रा में शामिल होने जाते सम

पंजाब के भाजपा लीडरों की कार हुई हादसे की शिकार, एक की मौत, नशा मुक्ति यात्रा में शामिल होने जाते समय हुआ हादसा

Sep23,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। मानसा में बुधवार को भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्रा के दौरान हादसा हो गया। यहां BJP नेताओं की गाड़ी की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। ट्रक से टक्कर के बाद स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का अगला हिस्सा पिचक गया। हादसे के बाद भाजपा ने अपनी यात्रा को बीच में ही रोक दिया। यह हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे तब हुआ जब भाजपा नेता झुनीर कस्बे में रैली के बाद मानसा में रैली के लिए लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद काली समेत कुल 6 वर्कर स्विफ्ट कार में सवार थे। गांव कोट धर्मू के पास उनकी कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स टीम पहुंची और कुछ घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं कुछ को निजी वाहनों से अस्पताल लाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एचएस फूलका ने बताया कि हादसे में अर्शदीप सिंह (23) नाम के युवक की मौत हो गई है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद काली की हालत गंभीर है, उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है। बाकी घायलों को बठिंडा के एम्स अस्पताल भेजा गया है।
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर भागा
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की ट्रक से टक्कर होते हुए दिखाई दे रही है। ट्रक मानसा से सिरसा की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। हादसे में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद काली के साथ सुनील कुमार, भीम, मोहित सिंगला, नवदीप सिंह घायल हुए हैं। अर्शदीप सिंह और नवदीप सिंह दोनों सगे भाई थे। वह गांव रमदितेवाला के रहने वाले हैं। एक्सीडेंट होने के बाद पार्टी की ओर से मानसा और बोहा में रैली को स्थगित कर दिया है। मृतक अर्शदीप सिंह ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। वह इसी साल भाजपा से जुड़ा था। अर्शदीप एक फीड कंपनी में प्राइवेट जॉब करता था। परिवार में उसके माता-पिता, भाई और बहन हैं।

Car-Carrying-Punjab-Bjp-Leaders-Meets-With-Accident-One-Dead-Crash-Occurred-While-En-Route-To-A-De-Addiction-Rally



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं