न्यूज पंजाब, लुधियाना लोग अपनी जान के प्रति कितने सचेत हैं, इसका अंदाजा रेलवे क्रासिंग पर कुछ पल खड़ा होने पर मालूम पड़ जाता है। शहर में शास्त्री नगर फाटक, ग्यासपुरा फाटक और दाना मंडी फाटक सहित कईं फाटक ऐसे हैं जहां रोजाना सैंकड़ों लोग अपनी जान आफत में डाल बंद फाटक को क्रास कर जाते हैं। मौके पर जहां एक तरफ तेजगति से ट्रेनों के निकलने का दौर जारी होता है, वहीं दूसरी ओर से कुछ पल खाली ट्रेक देख लोग फाटक के नीचे से निकल इसे क्रास करने की कोशिश में अपनी जान तक दांव में लगा देते हैं। गौर हो कि करीब डेढ़ साल पहले अमृतसर में इतने बडे़ रेल हादसे के बावजूद लोग कोई सबक लेने को तैयार नहीं है और ये चंद मिनट की जल्दबाजी उन्हें किसी भी पल काल का निवाला बना सकती है। वहीं इस बारे में आरपीएफ के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस इसके लिए लोगों को जागरुक करती रहती है और सख्ती से पेश आने के लिए ऐसे लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की जाती है। इस साल भी इस मामले में 500 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई है।
Railway-Crossing