ई न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना के जमालपुर स्थित बीसीएम स्कूल में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा को एक नौजवान द्वारा बहला-फुसलाकर विवाह का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी युवक को लुधियाना पुलिस ने काबू कर लिया है। पीड़िता के परिवारिक मेंबरों की ओर से 19 दिसंबर को मोती नगर थाने में बीसीएम स्कूल की गई छात्रा के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। लड़की के परिवारिक सदस्यों को स्कूल जाकर पता चला था कि घर से स्कूल निकली उनकी बेटी स्कूल ही नहीं पहुंची। ये खुलासा स्कूल मैनेजमेंट की ओर से किया गया था। जिसके बाद पीड़ित परिवारिक मेंबरों की ओर से मोती नगर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में लिखित शिकायत दी गई थी। जिसके बाद लुधियाना पुलिस ने 22 दिसंबर को आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब ये जानकारी जुटा रही है कि उक्त युवक ने तीन चार दिन उक्त बच्ची को कहा रखा।
School-Girl