ई न्यूज पंजाब, लुधियाना। लुधियाना के सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल क्षेत्र में बीती रात परिवार के साथ सो रहे दो बच्चों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। दरअसल परिवार रात को अंगीठी जलाकर सोया था। जिसके बाद सुबह जब उठे तो दोनों बच्चों की जहरीली गैस चढ़ने से मौत हो चुकी थी। जबकि उनके माता-पिता और उनके घर में रहने आए उनके रिश्तेदार पति पत्नी गंभीर हो चुके थे। जिन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मकान मालिक के मुताबिक परिवार बीते चार-पांच महीनों से उनके यहां रह रहा था। परंतु बीती रात उनके यहां एक पति पत्नी, जो रिश्तेदार थे आए थे और रात भर वहां सोए। जब सुबह के वक्त दरवाजा खटखटाने पर उन्होंने दरवाजा न खोला तो अंदर देखा तो सभी बेहोश थे। मौके पर एंबुलेंस को बुलाया और लेकिन अब तक 2 बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि उनके माता-पिता व रिश्तेदारों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर ने बताया कि सुबह उन्हें जानकारी मिली थी कि 6 लोगों को अस्पताल में लाया गया, जिनमें से 2 बच्चे भी शामिल थे। लेकिन दो बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी थी। रात को कमरे में अंगीठी जलाने से यह हादसा हुआ। गैस चढ़ने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि उनके माता-पिता व रिश्तेदार गंभीर हैं।
Tibba-Road-Subash-Nager