September 24, 2026 05:06:11
जेल में बैठकर चला रहा था हेरोइन तस्करी का नेटवर्क, साथी 840 ग्राम हेरोइन के साथ काबू

जेल में बैठकर चला रहा था हेरोइन तस्करी का नेटवर्क, साथी 840 ग्राम हेरोइन के साथ काबू

Feb9,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना एसटीएफ इंचार्ज व इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की अगवाई वाली टीम ने जेल में बंद नशा तस्कर के जेल के अंदर से ही मोबाइल फोन पर बाहर बैठे अपने साथी से नशा तस्करी करवाने का भंडाफोड़ करने के बड़ा मामले का खुलासा किया है। एसटीएफ टीम ने एक आरोपी को 840 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत साढ़े चार करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही है। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डाबा रोड़ पर नाकाबंदी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास बैग में रखी 840 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। हरबंस ने कहा पकड़े आरोपी का जेल में नशा तस्करी के केस में बंद आरोपी के साथ सबन्ध सामने आए है। वह जेल के अंदर से ही मोबाइल फोन के जरिए पकड़े गए आरोपी को दिशा निर्देश देता था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान जतिन्द्र सिंह उर्फ हैपी व जेल में बंद आरोपी की पहचान वरिंदर ठाकुर के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना एसटीएफ मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है और जेल में बंद आरोपी को प्रोटक्शन वारंट पर लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आरोपियों को मानयोग अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करके जांच पड़ताल की जाएगी और इनके नेटवर्क से कौन कौन जुड़ा है इसका भी खुलासा हो पाएगा।

Stf-Police-Arrest

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं