September 24, 2026 05:06:06
पुलिस को मुखबिरी देने के शक में मोनी ने मारी थी जिंदी को गोलियां

पुलिस को मुखबिरी देने के शक में मोनी ने मारी थी जिंदी को गोलियां

Feb12,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना। बीते दिनों लुधियाना के जवाहर नगर क्षेत्र में कत्ल किए गए हरजिंदर सिंह जिंदी की हत्या के मामले में लुधियाना पुलिस ने सुखमिंदर सिंह मोनी सहित चार आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। जबकि तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हरिद्वार पुलिस से प्रोटेक्शन वारंट पर लाई मोनी ने पुलिस रिमांड में खुलासा किया है कि उन्हें शक था कि पुलिस को उनके बारे में मुखबिरी कर पूरी जानकारी देता है और उसे पकड़वाने में भी जिंदी का अहम हाथ है और इसी कारण उन्होंने जिंदी को गोलियां मारी थी। इस इस बात का खुलासा पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल की ओर से प्रेस वार्ता दौरान किया गया। वारदात में आरोपियों ने जिस वैगनर कार को नम्बर प्लेट बदलकर इस्तेमाल किया था, वह उन्होंने हरिद्वार से चोरी की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हरिद्वार में हैं, जिसके बाद लुधियाना पुलिस की इतलाह पर हरिद्वार पुलिस ने मोनी और उसके साथियों को काबू किया। आरोपियों से जाली नम्बर प्लेटों के अलावा, एक मोटरसाइकिल, आरोपी का पर्स व अन्य सामान बरामद किया गया है। इन आरोपियों पर अंबाला में भी एक होटल मालिक पर गोलियां चला कर उसे जख्मी करने का आरोप है। मामले की जांच जारी है। अग्रवाल ने यह भी कहा कि अब जो भी कोई आदमी अगर जमानत पर बाहर आता है तो उसको संबंधित पुलिस स्टेशन में अपनी फिंगर लगानी होगी जिससे पता चल पाएगा कि जमानत पर आए हुए व्यक्ति द्वारा कोई क्राइम तो नही किया गया

Cp-Rakesh-Aggarwal-Press-Conference

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं