September 24, 2026 05:07:41
महंगी शराब की बाेतलों में सस्ती शराब भरकर हाई ब्रांड स्कॉच बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़

महंगी शराब की बाेतलों में सस्ती शराब भरकर हाई ब्रांड स्कॉच बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़

फिरोजपुर रोड स्थित मैरिज पैलसों पर होती थी इस शराब की सप्लाई

Feb13,2020 | Yashpal Sharma |

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना एक्साइजन डिपार्टमेंट की मोबाइल विंग ने मुल्लापुर दाखा के तहत आते जोधा थाना की टीम के साथ संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए सस्ती शराब के जरिए बडे़ ब्रांड (स्कोच ब्रांड) की नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। इस फैैक्ट्री में हजारों की तादाद में शराब की बोतले बरामद की गई हैं। उक्त टीम ने मौके पर दो लोगों को भी काबू किया है, जो इस शराब की पैकिंग करते थे। गौर हो कि फिरोजपुर रोड पर ही सबसे अधिक मैरिज पैलेस हैं और बताया जाता है कि इसी फैैक्ट्री से नकली शराब इन मैरिज पैलेसों में सप्लाई की जाती थी। जानकारी मुताबिक यहां चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर ब्रैंडेड शराब की बोतलों में भरकर उस पर ब्रैंडेड शराब की सील लगा कर महंगे दामों 2500 से 8000 रुपये में बेचा जाता था। टीम को मौके पर खाली बोतले जो की मैरिज पैलेसों को एकत्र की लाई जाती हैं, के साथ साथ पंजाब सरकार की कागजी सील में इस्तेमाल होने वाला सामान सहित इन बोतलों के उपरी ढक्कन व कईं अन्य सामान बदामद हुआ है। गौर हो कि फिरोजपुर रोड पर जिस भी शराब कंपनी के ठेके हैं, डिपार्टमेंट उस कांट्रेक्टर से भी संपर्क साधने की कोशिश में है। इस मौके पर DSP दाखा बैंस ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर यह जॉइंट ऑपरेशन किया गया है और आगे की जांच पूरी गंभीरता से करते हुए यह पता लगाया जा रहा है कि यह फैक्ट्री किसकी है और कबसे यह काम चल रहा है। वहीं इस बारे में एक्साइज के मोबाइल विंग के इंचार्ज व एईटीसी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि अभी पूरे मामले की जांच चल रही है और इसका नेटवर्क कहां कहां पर है और कौन यहां से सप्लाई लेता था, वे भी जांच के दायरे में है। इस अवसर पर एक्साइज डिपार्टमेंट से हरजिंदर कौर, हरदीप सिंह, नवदीप सिंह, गाेपाल शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

Illegal-Wine-Excise-Dept

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं