ई न्यूज पंजाब, लुधियाना। लुधियाना के राजपुरा रोड सिविल लाइन्स स्थित सरस्वती मॉडर्न स्कूल के बाहर तीन साल के छात्र विदित श्रीवास्तव की एक्सीडेंट में मौत हो गई । विदित श्रीवास्तव उक्त स्कूल में प्री नर्सरी का छात्र था और आज दोपहर करीब 12:30 वजे छुट्टी के बाद जैसे ही गेट से निकला तो सिविल लाइन्स शमशानघाट वाली साइड में वह एक गाड़ी की चपेट में आ गया। जिसके बाद उक्त बच्चे को खून से लथपथ हालत में स्कूल के ऑटो चालक की ओर से ने उसे तुरंत डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया । जहां करीब 1 घंटे के इलाज दौरान उसकी मौत हो गई । हैबोवाल निवासी विदित के पिता सुमित श्रीवास्तव एक टाइल होल सेलर के पास जॉब करते हैं। सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि जब बच्चा स्कूल के गेट से बाहर आया तब गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बच्चे की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया और स्कूल लापरवाही के चलते यह हादसा पेश आया है। इस संबंधी पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sarswati-Modern-School-3-Year-Student