ई न्यूज पंजाब, लुधियाना। लुधियाना के राजपुरा रोड सिविल लाइन्स स्थित सरस्वती मॉडर्न स्कूल के बाहर तीन साल के छात्र विदित श्रीवास्तव की एक्सीडेंट में मौत के मामले में गुस्साए परिजनों व आम पब्लिक ने आज सुबह 9.30 वजे राजपुरा रोड जाम कर दी, जिससे राजपुरा रोड हैबोवाल चौक से दंडी स्वामी तक जाम लग गया। ये स्थिति करीब 45 मिनट तक बनी रही, बाद में मौके पर हालात बिगड़ती देख पुलिस ने परिवारजनों को सर सरस्वती मॉडल स्कूल के गेट के आगे जाने को कहा और काफी कसम कस के बाद परिवारिक सदस्य व पब्लिक स्कूल के गेट के आगे धरने पर बैठ गई हैं। नजदीक में डीएमसी अस्पताल है इसलिए मौके पर एंबुलेंसो का आना-जाना भी बाधित हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर से बड़ी मुश्किल से जाम को खुलवाया । मौके पर विदित के पिता अमित श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक पुलिस की ओर से कार मालिक और स्कूल की प्रिंसिपल को पेश नहीं किया है । जब तक उन्हें पेश नहीं किया जाता तब तक वे धरना लगाए रखेंगे।
Road-Jam-Vidhit-Parents-And-Public-Near-Dmc-Hospital