September 24, 2026 05:06:07
हिमाचल में 10 वीं क्लास की तीन छात्राओं और 9 वीं क्लास के छात्र पर एसिड अटैक, चारों के चेहरे झुलसे

हिमाचल में 10 वीं क्लास की तीन छात्राओं और 9 वीं क्लास के छात्र पर एसिड अटैक, चारों के चेहरे झुलसे

Feb23,2020 | Enews Team | Himachal Pardesh

ई न्यूज पंजाब, हमीरपुर हमीरपुर जिले के टौणी तहसील में आने वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल उटपुर में शनिवार को एक स्टूडेंट ने वार्षिक परीक्षा के प्रैक्टिकल करने के दौरान दसवीं क्लास की 3 छात्राओं और नौवीं क्लास के छात्र पर एसिड अटैक कर दिया। चारों के चेहरे झुलस गए हैं और तुरंत चारों को अस्पताल ले जाया गया। चारों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। एक छात्रा की आंखों के पास निशान पड़ गए है। पुलिस कार्रवाई को कर रही शिकायत का इंतज़ार घटना पर एसपी हमीरपुर अर्जित सेन का कहना है- सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली है। अगर स्कूल की ओर से लिखित शिकायत मिलेगी तो छानबीन करके उचित कार्रवाई करेंगे। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कुमार शर्मा मामले को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। स्कूल के छात्र ने दिया घटना को अंजाम इस घटना के आरोपी छात्र की पहचान हो चुकी है। यह छात्र वारदात के बाद स्कूल से फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी छात्र स्कूल में पहले भी कई बार बदमाशी कर चुका है। इसकी शिकायत भी स्कूल प्रबंधन से कई बार की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण उस पर अंकुश नहीं लगा।

Acid-Attack-In-Hamirpur

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं