September 20, 2026 07:25:20
लुधियाना के दवा कारोबारी ने खन्ना थाने में किया आत्मदाह, खुद पर पेट्रोल छिड़का, फिर आग लगा ली

लुधियाना के दवा कारोबारी ने खन्ना थाने में किया आत्मदाह, खुद पर पेट्रोल छिड़का, फिर आग लगा ली

Aug4,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के दवा कारोबारी ने खन्ना के थाना सिटी-1 के टॉयलेट में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। आर्थिक तंगी से जूझ रहा कारोबारी एक ढोंगी बाबा के जाल में फंस गया था और उसने गरीबी दूर करने के बदले उससे 73 हजार रुपए ठग लिए। कारोबारी के हालात नहीं सुधरे तो उसने ढोंगी बाबा से पैसे वापस मांगे। उन्हीं पैसों को लेकर ढोंगी बाबा के साथ उसकी तकरार होने लगी। कारोबारी ने थाना सिटी-1 में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। सोमवार को पुलिस ने कारोबारी और ढोंगी बाबा को थाने बुलाया था। इसी दौरान कारोबारी थाने के टॉयलेट में गया और दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली और उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने इस संबंध में सीनियर अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों को जैसे ही इस मामले में पता चला तो उन्होंने पूरा मामला दबाने की कोशिश की। अफसरों ने देर शाम तहसीलदार को बतौर मजिस्ट्रेट मौके पर बुलाया और उनके सामने शव का पंचनामा किया। पुलिस ने ढोंगी बाबा चरणदास और उसके साथियों मक्खन सिंह, जुगराज सिंह उर्फ जिमी और इंदरप्रीत सिंह उर्फ ईशू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

दवा कारोबार में हुआ नुकसान

ईशर सिंह नगर के गोबिंद सिंह को दवा कारोबार में घाटा हो गया था। जिसकी वजह से उसका कारोबार चौपट हो गया। गोबिंद सिंह को किसी ने घाटे से उबरने के लिए बाबा के पास जोन की सलाह दी। उसे किसी ने बताया कि खन्ना के ललहेड़ी में बाबा चरणदास है जो कि लोगों को घाटे से उबारने के उपाय करता है। गोबिंद अपनी तकदीर बदलने की आस में उसके पास चले गया।  गोबिंद सिंह जब आरोपी बाबा चरणदास के पास पहुंचा तो उसने गोबिंद सिंह को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने गोबिंद सिंह से उपाय करने के नाम पर 73 हजार रुपए ले लिए। साथ ही कह दिया कि अगर उपाय सफल नहीं हुआ तो पैसे वापस ले लेना।

नहीं सुधरे हालात

गोबिंद सिंह ने जब उपाय किया तो उसके हालात नहीं सुधरे तो वो आरोपी के पास अपने पैसे वापस लेने गया। आरोपी ने पैसे लेने से इंकार किया। इस बात को लेकर उनके बीच तकरार चलती रही। उसने पैसों के लिए कई चक्कर लगाए। पैसे मांगने पर बाबा और उसके तीन साथी गोबिंद सिंह को लगातार धमकाने लगे।उसने पुलिस को शिकायत दी। लेकिन बाबा थाने में भी नहीं आया। जिसके बाद उसने परेशान होकर खुद को आग लगा ली।

A-Ludhiana-Based-Pharmaceutical-Trader-Attempted-Self-Immolation-At-The-Khanna-Police-Station-He-Doused-Himself-With-Petrol-And-Then-Set-Himself-On-Fire



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं