लुधियाना। लुधियाना के होटल रेडीसन ब्लू में पूजा के लिए बुक करवाए रुप में कनाडा से आई दिल्ली की युवती के साथ एक पंडित ने रेप की कोशिश की। थाना सराभा नगर की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दीप नगर के राहुल सूद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वो कनाडा में रहती है। दिल्ली में उसका घर है। वह अपनी मां व भाई के साथ लुधियाना आई और उसने होटल रेडीसन ब्लू में कमरा लिया। शिकायत में युवती ने कहा कि उसने न्यू दीप नगर, सिविल लाइन के रहने वाले आरोपी राहुल सूद से अपने भाई के फ्यूचर को लेकर बात की थी तो उसने कुछ विशेष पूजा करने को कहा। भाई की पूजा करवाने के लिए ही वह परिवार के साथ लुधियाना आई थी। छोटे भाई की पूजा होटल रेडिसन ब्लू के कमरा नंबर 839 में रखी गई थी।
पूजा के लिए राहुल सूद को बुलाया
युवती ने शिकायत में कहा है कि उसने राहुल सूद को पूजा के लिए होटल में बुलाया। होटल के एक कमरे में पूजा शुरू करने से पहले उसने कुछ सामान मंगवाया। युवती ने कहा कि उसकी मां सामान लेने चली गई और उसका भाई वहीं पर था। राहुल ने उसके भाई को बाहर जाने को कहा तो उसका भाई भी कमरे से बाहर चले गया। युवती ने शिकायत में कहा कि जब उसका भाई बाहर चला गया तो वो कमरे में अकेली रह गई। राहुल सूद ने उसे कहा कि आपके शरीर में दो भूत हैं। उन्हें तुरंत बाहर निकालना होगा। नहीं तो वो आपको भी तंग करेंगे। युवती ने बताया कि वो आरोपी के कहने पर भूत बाहर निकालने के लिए तैयार हो गई।
दोनों हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ शुरू की
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी ने शरीर से भूत निकालने की प्रक्रिया के नाम पर उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। उसके बाद धीरे-धीरे उसके शहर को टच करके छेड़छाड़ करनी शुरू की। जब युवती ने उसे रोका तो आरोपी ने कहा कि यह भूत निकालने की प्रक्रिया है, चुप रहो। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। उसने शिकायत में कहा कि वो चिल्लाई और उसके बाद आरोपी के चंगुल से बची। वो कमरे से बाहर निकली और उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
Attempted-Rape-Of-Nri-Woman-At-Radisson-Blu-Hotel-She-Was-Stripped-And-Slapped-Under-The-Pretext-Of-An-Exorcism-Case-Registered