September 22, 2026 04:55:19
सड़क धंसने के मामले में वायरिंग डालने वाली कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी, जल्द हो सकता है पर्चा, मुरम्म

सड़क धंसने के मामले में वायरिंग डालने वाली कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी, जल्द हो सकता है पर्चा, मुरम्मत कार्य शुरु

Aug7,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। किचलू नगर के लायंस क्लब रोड पर हुए खड्ढे की मरम्मत का कार्य जारी है। इस दौरान शुक्रवार को सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर मौके पर पहुंचे। वहीं कहा जा रहा है कि मामले की जांच के बाद वायरिंग करने वाली कंपनी पर एफआईआर की तैयारी की गई है। जल्द कंपनी पर मामला दर्ज हो सकता है। सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने आज घटनास्थल का दौरा किया। उनके साथ जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे राहत और मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। राकेश पराशर ने कहा कि भविष्य में अंडरग्राउंड वायरिंग की अनुमति देने से पहले कुछ शर्तें अनिवार्य की जाएंगी। इन्हीं शर्तों को पूरा करने के बाद ही संबंधित कंपनियों को वायरिंग का काम करने की अनुमति दी जाएगी। सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि इलाके का सीवरेज सिस्टम पुराने डाट सिस्टम पर आधारित है। इसमें ईंटों का इस्तेमाल किया गया है। अंडरग्राउंड वायरिंग के लिए पाइप डालते समय सीवरेज लाइन में सुराख किया गया। उसमें से तीन तारें निकाली गईं। लापरवाही के चलते डाट सिस्टम की ईंटें क्षतिग्रस्त हो गईं। पराशर ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से से बारिश और सीवरेज का पानी रिसता रहा, जिससे धीरे-धीरे मिट्टी का कटाव होता गया और आखिरकार सड़क धंस गई। नगर निगम अब अंडरग्राउंड वायरिंग का काम करने वाली कंपनी का सत्यापन कर रहा है।

Action-Being-Prepared-Against-The-Company-That-Laid-The-Wiring-Following-The-Road-Cave-In-A-Formal-Case-May-Be-Registered-Soon-And-Repair-Work-Has-Commenced



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं