लुधियाना के रायकोट स्थित एक होटल में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब चेकआउट का समय होने के बावजूद युवक ने कमरा खाली नहीं किया। होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा खोलने पर युवक फंदे से लटका मिला। स्टाफ ने होटल मालिक को सूचना दी और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस आने के बाद दरवाजा खोला गया। युवक पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और युवक के परिजनों को सूचित किया। कमरे में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। युवक का आज पोस्टमार्टम हुआ है।
Young-Man-Commits-Suicide-At-A-Hotel-In-Raikot-Ludhiana-Hanged-Himself-From-The-Ceiling-Fan-Incident-Discovered-When-He-Failed-To-Check-Out-Mobile-Phone-Sent-For-Examination