September 29, 2026 17:58:00
लुधियाना में भाजपा की नशा मुक्त यात्रा पहुंचने पर स्वागत, सांसद मनोज तिवारी विशेष तौर पर हुए शामिल

लुधियाना में भाजपा की नशा मुक्त यात्रा पहुंचने पर स्वागत, सांसद मनोज तिवारी विशेष तौर पर हुए शामिल

Sep29,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश स्तर पर निकाली जा रही नशा मुक्ति यात्रा मंगलवार को लुधियाना पहुंची। यात्रा को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखने को मिला। यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय नेता और सांसद मनोज तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुए। इस मौके मनोज तिवारी ने कहा कि पंजाब में नशे को कंट्रोल करने का सरकार ने बहुत बार वादा किया। आम आदमी पार्टी की सरकार इसी आधार पर आई थी कि हम छह महीने में नशामुक्त पंजाब कर देंगे। आज नशे का प्रकोप ऐसा दिख रहा है कि गांव-गांव युवाओं की जान जा रही है। तिवारी ने कहा कि जगह-जगह युवाओं का वह बुरा हाल देख रहे हैं। अब तो ऐसा देख रहे हैं कि सरकार जैसे नशा बांटने में लगी हुई है, नशा बिकवाने में लगी हुई है। ऐसे में नशा मुक्त पंजाब की नरेंद्र मोदी की एक शपथ है। हम पंजाब के अपने सभी भाई-बहनों से बोलने आए हैं कि आइए मिलकर नशामुक्त पंजाब करें, जो भाजपा के साथ संभव है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते आज मैं लुधियाना आया हूं। पहले फतेहगढ़ साहिब गया। एक ही प्रार्थना है पंजाब को बचाना है, नशे से मुक्त कराना है। इसके लिए पंजाब के लोग जागें। भारतीय जनता पार्टी और लोग मिलकर नशामुक्त पंजाब बनाएं। आम आदमी पार्टी तो बहाना बनाने में मास्टर है, लेकिन अब बहाना नहीं चलेगा।
पंजाब को नशामुक्त किया जाएगा
अब तो आपका पांच साल का काम देखा जाएगा। आज पंजाब का भविष्य भी बर्बाद हो रहा है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। नशामुक्त पंजाब के लिए सड़कों पर हैं। इस समय हमारा सारा फोकस पंजाब को नशामुक्त बनाने पर है। जो पंजाब पूरे देश में नंबर वन होता था, आज वह 22वें स्थान पर चला गया है। आइए, हम सब मिलकर पंजाब को बचाते हैं।

Bjps-Drug-Free-Yatra-Welcomed-Upon-Arrival-In-Ludhiana-Mp-Manoj-Tiwari-Specially-Participated

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं