September 30, 2026 18:22:11
लुधियाना में एनआरआई की बंद कोठी पर फायरिंग, सफेद कार में आए हमलावर, 2 राउंड गोलियां चलीं; कनाडा में

लुधियाना में एनआरआई की बंद कोठी पर फायरिंग, सफेद कार में आए हमलावर, 2 राउंड गोलियां चलीं; कनाडा में रहता है परिवार

Sep30,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के गांव हेरां में एक एनआरआई की बंद कोठी पर फायरिंग हुई। हमलावरों ने बुधवार तड़के 4:19 बजे कोठी के मुख्य गेट पर दो राउंड फायर किए। कोठी पर ताला लगा था और पूरा परिवार कनाडा में रहता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान और फायरिंग के मकसद की जांच कर रही है। कोठी राजोआणा लिंक रोड के समीप स्थित एनआरआई जिंदर सिंह की है। घटना के बाद सामने आई सीसीटीवी फुटेज में सफेद कार में सवार हमलावर कोठी के मुख्य गेट के सामने रुकते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में फायरिंग के दौरान गोलियों की चमक भी नजर आ रही है। थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या कनाडा में रह रहे जिंदर सिंह या उनके परिवार को पहले कभी किसी अज्ञात व्यक्ति या गिरोह की ओर से फिरौती की मांग अथवा धमकी दी गई थी।

फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी जांच में शामिल किया
वारदात की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी और फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में NRI की बंद कोठी पर इस तरह फायरिंग किए जाने की घटना ने चिंता में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले गांव में इस तरह की घटना नहीं देखी थी। अब लोगों की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर बंद कोठी को निशाना बनाने वाले हमलावर कौन थे और उनका मकसद क्या था।

Shots-Fired-At-An-Nris-Locked-House-In-Ludhiana-Attackers-Arrived-In-A-White-Car-And-Fired-Two-Rounds-The-Family-Resides-In-Canada



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं