October 1, 2026 16:48:51
लुधियाना के पॉश इलाके में महज चार मिनट में स्विफ्ट कार चुराई, खुद क्रेटा में आए थे बदमाश

लुधियाना के पॉश इलाके में महज चार मिनट में स्विफ्ट कार चुराई, खुद क्रेटा में आए थे बदमाश

Oct1,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। फिरोजपुर रोड पर महाराज नगर की गली नंबर 4 में चोर सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार का लॉक तोड़कर उसे चुरा ले गए। चोर खुद एक सफेद क्रेटा कार में पहुंचे थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बदमाश महज 4 मिनट में कार चोरी कर फरार होते नजर आ रहे हैं। थाना पीएयू की पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि 18 सितंबर की रात करीब 2 बजे एक सफेद क्रेटा कार बैक करते हुए गली में एंट्री करती है। यह क्रेटा सड़क पर खड़ी स्विफ्ट के बिल्कुल पीछे आकर रुक जाती है। इसके बाद क्रेटा की कंडक्टर साइड से एक बदमाश नीचे उतरता है। स्विफ्ट के पास जाकर ड्राइवर साइड का गेट खोलने की कोशिश करता है। फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश स्विफ्ट का ताला खोलने के दौरान बीच में एक-दो बार वापस अपनी क्रेटा कार के पास भी जाता है। इसके बाद वह बड़ी ही चालाकी से स्विफ्ट का लॉक तोड़ देता है। दोनों बदमाश एक स्विफ्ट में और दूसरा क्रेटा में बैठकर दोनों गाड़ियां लेकर वहां से फरार हो जाते हैं।

Swift-Car-Stolen-In-Just-Four-Minutes-From-A-Posh-Area-Of-ludhiana-The-Miscreants-Had-Arrived-In-A-Creta

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं