October 1, 2026 16:44:57
सेंट्रल जेल में नया कारनामा, छह बंदियों ने दो बंदियों को पीट खाते में डलवाए दो लाख, मोबाइल बरामद

सेंट्रल जेल में नया कारनामा, छह बंदियों ने दो बंदियों को पीट खाते में डलवाए दो लाख, मोबाइल बरामद

Oct1,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की सेंट्रल जेल में नया कारनामा सुनने को मिला है। जहां छह बंदियों द्वारा दो बंदियों को पीटकर अपने जानकार के खाते में 2 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए गए। वहीं इस दौरान जेल के अंदर झड़प भी हुई। जेल प्रशासन की जांच में आरोपियों के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने हरीसिमरन सिंह मंड, जगवीर सिंह, जतिंदर सिंह, अभय, कैदी गुरजीत सिंह उर्फ हरमन और हवलाती सुखमन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक सुपरिंटेंडेंट रिश्वपाल गोयल ने बताया कि अंदर बंद हरीसिमरन सिंह मंड, जगवीर सिंह, जतिंदर सिंह, अभय, कैदी गुरजीत सिंह उर्फ हरमन और हवलाती सुखमन ने जेल के अंदर हवालाती रुपेश पुरी और नीरज आदिया को पीटकर अपने जानकार के खाते में 2 लाख रुपए डलवाए। जेल प्रशासन को जांच के दौरान आरोपियों के पास एक कीपैड मोबाइल फोन भी मिला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

New-Incident-At-The-Central-Jail-Six-Inmates-Beat-Up-Two-Others-And-Forced-Them-To-Deposit-Two-Lakh-Rupees-Into-Their-Accounts-Mobile-Phone-Recovered

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं